{"_id":"6845e02931f8b425830a4a24","slug":"gorakhpur-news-textile-businessman-cheated-for-rs-2550-lakh-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-964625-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कपड़ा व्यवसायी ने की 25.50 लाख रुपये की ठगी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कपड़ा व्यवसायी ने की 25.50 लाख रुपये की ठगी, केस दर्ज
विज्ञापन
दुकान में पूर्व में काम करने वाले पीड़ित की जमीन दिखाकर फर्जी तरीके से लोन लेने का आरोप
वसूली के लिए बैंक कर्मी पहुंचे तो लोन की हुई जानकारी, न्यायालय के आदेश पर गोला थाने में केस दर्ज
गोला। थाना क्षेत्र के नरायनपुर बुजुर्ग निवासी उपेंद्रनाथ तिवारी ने कपड़ा व्यवसायी राहुल पर 25.50 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज कराया है। न्यायालय के आदेश पर गोला पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि कपड़ा व्यवसायी ने पीड़ित की जमीन फर्जी तरीके से दिखाकर लोन ले लिया है।
तहरीर के जरिये उपेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि गांव के राहुल कुमार त्रिपाठी ने रामनगर में कपड़े की दुकान खोल रखी थी। जो अब बंद हो चुकी है। उस दुकान पर बतौर कर्मचारी कार्य करते थे। वेतन देने के नाम पर उन्होंने एक्सिस बैंक महाराजगंज में दो व एचडीएफसी बैंक कौड़ीराम में एक और खलीलाबाद में एक बैंक में खाता खुलवाया। विश्वास में लेकर बहुत से कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए। आरोप है कि उसकी जमीनों को दिखाकर महराजगंज में खुलवाए खाते में दो बार में 25.50 लाख रुपये का लोन पास करा लिया। पहले से हस्ताक्षर कराए चेक व यूपीआई के माध्यम से सारा रुपया निकाल लिया। बैंक कर्मी वसूली के पहुंचे तो लोन लेने की जानकारी हुई। उपेंद्र का आरोप है कि उनके पास 32.05 डिसमिल जमीन है, लेकिन बैंक कर्मी की मिलीभगत से उस जमीन को 178 डिसमिल दिखाकर लोन पास करा लिया। पूछने पर राहुल कुमार त्रिपाठी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने नरायनपुर बुजुर्ग निवासी आरोपी राहुल कुमार त्रिपाठी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।