फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Temperature reached 40 degrees due to westerly winds, clouds will return with easterly winds on Wednesday

Gorakhpur News: पछुआ हवा से 40 डिग्री पहुंचा तापमान, बुधवार को पुरवा संग लौटेंगे मेघ

Mon, 09 Jun 2025 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Temperature reached 40 degrees due to westerly winds, clouds will return with easterly winds on Wednesday
दिनभर तेज गर्मी में झुलसे लोग, अभी दो दिन नहीं मिलेगी राह
विज्ञापन

गोरखपुर। पछुआ हवा ने पूर्वी यूपी में नमी सोख ली है। इससे बारिश के लिए जिम्मेदार बादल कमजोर पड़ गए हैं। रविवार को दोपहर में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। अभी सोमवार और मंगलवार को भी ऐसी ही गर्मी पड़ने की संभावना है। बुधवार को पुरवा हवा के साथ नमी बढ़ेगी, तब फिर से बारिश के लिए प्रभावी तंत्र सक्रिय होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ निचले क्षोभमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर अवस्थित द्रोणी के पूर्वी दिशा में खिसकने की वजह से 10 जून तक मौसम शुष्क बना रहेगा। करीब एक सप्ताह से पूर्वी यूपी में बारिश नहीं होने और तेज धूप की वजह से गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, जिसका पूरे दिन असर रहा। दोपहर में दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया और यह भी सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन

गर्म पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश के अनुसार अभी सोमवार व मंगलवार को भी इसी प्रकार गर्मी का असर रहेगा। इसके बाद बुधवार से मानसून के प्रभाव से पुरवा हवा बहने लगेगी, जिससे नमी बढ़ेगी और बारिश के लिए एक प्रभावी तंत्र पूर्वी यूपी के आसमान में दिखेगा। इससे मौसम बदलेगा और बारिश की उम्मीद बढ़ जाएगी। बारिश होने पर तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed