फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Teen dies in a head-on collision between two bikes

Gorakhpur News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में किशोर की मौत

Sat, 06 Sep 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Teen dies in a head-on collision between two bikes
भटहट। पिपराइच थाना क्षेत्र के अतरौलिया गांव के पास शुक्रवार को फोरलेन पर बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरलाला निवासी मो. आरिफ (17) के रूप में हुई।
विज्ञापन

मो. आरिफ अपने दोस्त छोटू के साथ दोपहर बाद धार्मिक जुलूस में शामिल होने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में वह भटहट कस्बे से आगे अतरौलिया के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को भटहट सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने मो. आरिफ की हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मो. आरिफ अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। जो गोरखपुर में प्राइवेट कोई काम सीख रहा था। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed