फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sweet factory caught in Lal Diggi area, license canceled

Gorakhpur News: लाल डिग्गी इलाके में पकड़ा गया मिठाई का कारखाना, लाइसेंस रद्द

Sun, 02 Mar 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sweet factory caught in Lal Diggi area, license canceled
खराब शीरे और मैदा का प्रयोग कर बना रहे थे कई प्रकार की मिठाई
विज्ञापन

गंदगी के बीच रखी थी टॉफी, बर्फी और कई तरह की मिठाइयां

गोरखपुर। शहर के लालडिग्गी इलाके में खराब शीरा व मिठाई से नई मिठाई बनाने का कारखाना पकड़ा गया है। यहां होली के मद्देनजर बड़ी मात्रा में बर्फी, पेड़ा से लेकर टॉफी तक बनाकर डिब्बों में पैक किया जा रहा था। तैयार माल देवरिया, कुशीनगर, महरजगंज, बस्ती, संतकबीरनर, सिद्धार्थनगर आदि जिलों में भी भेजा जाता था। फैक्टरी के अंदर इतनी गंदगी थी कि छापा मारने गई टीम बदबू से परेशान हो गई। टीम ने यहां बनाई मिठाइयों का नमूना लिया। इसके बाद फैक्टरी का लाइसेंस रद्द करते हुए इसे बंद करा दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग को खबर मिली थी कि लाल डिग्गी इलाके में एक फैक्टरी में टॉफी बनाई जाती है, जिसमें खराब सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। शनिवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची तो वहां शीरा और मैदा व अन्य पाउडर का इस्तेमाल कर पेड़ा व बर्फी बनाई जा रही थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छानबीन की तो वहां बड़ी मात्रा में तैयार मिठाई, मिठाई पैक करने वाला डिब्बा, टॉफी आदि मिला। यह कारखाना खाद्य सुरक्षा विभाग में साधारण कुटीर उद्योग के रूप में पंजीकृत था। पूछताछ में फैक्टरी संचालक ने बताया कि बाजार से खराब सामान सस्ते रेट में खरीदकर उससे नई मिठाई बनाते हैं और फिर इन्हें पैक कर दुकानों पर बेच देते हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस फैक्टरी का लाइसेंस रद्द कर सारा माल जब्त कर लिया गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर संचालक के खिलाफ अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed