{"_id":"675a922ebd3fe311220b020e","slug":"gorakhpur-news-supply-of-sinhorwa-feeder-disrupted-power-cut-in-25-villages-for-13-hours-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-775114-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिंहोरवा फीडर की सप्लाई बाधित, 13 घंटे तक 25 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिंहोरवा फीडर की सप्लाई बाधित, 13 घंटे तक 25 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
गोरखपुर। ग्रामीण क्षेत्र सिंहोरवा फीडर को जाने वाली 33 केवी के ब्रेकडाउन और दहला गांव के पास 11केवी के तार टूटने से शहर से सटे 25 हजार से अधिक की आबादी 13 घंटे परेशान रही। 25 से अधिक गांवों की सप्लाई मंगलवार की रात 12 बजे से लेकर बुधवार की सुबह एक बजे तक बाधित रही। इस पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई है।
बताया जा रहा है कि सिंहोरवा फीडर से 30 से अधिक गांवों की सप्लाई दी जाती है। सिंहोरवा फीडर पर 33 केवी की सप्लाई के दौरान ब्रेक डाउन हो गया। इस पर बिजली कर्मियों ने काफी देर बाद ब्रेक डाउन को खोजा उसे सही किया। लेकिन, इन सबके बीच दहला गांव के पास 11 हजार केवी का तार टूट गया। इससे कोलिया, घुनघुन कोठा, मंझरिया, उतरा सोत, टिकरिया, मझगांवा, गोविंदपुर, जमुआड़, खरबूजहवा, मोहम्मदपुर माफी सहित 25 से अधिक गांवों की बिजली प्रभावित रही। बुधवार दोपहर सप्लाई शुरू हुई। जेई राम मनोहर ने बताया कि 33केवी में ब्रेक डाउन और दहला गांव के पास 11 केवी का तार टूटने से दिक्कत हुई थी। इसको ठीक कराने के बाद सप्लाई शुरू कर दी गई है।