फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Summer special train will run for Guwahati, Sriganganagar and New Jalpaiguri

Gorakhpur News: गुवाहाटी, श्रीगंगानगर और न्यू जलपाईगुड़ी के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Sun, 13 Apr 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Summer special train will run for Guwahati, Sriganganagar and New Jalpaiguri
अयोध्या कैंट-न्यू जलपाईगुड़ी वाया गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 19 मई से 30 जून के बीच होगी संचालित
विज्ञापन


गुवाहाटी-श्री गंगानगर-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर 21 मई से 25 जून के बीच होगी संचालित
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने गर्मियों में यात्रियों की सहूलियत के लिए न्यू जलपाईगुड़ी-अयोध्या कैंट-न्यू जलपाईगुड़ी और गुवाहाटी-श्री गंगानगर-गुवाहाटी समर स्पेशल ट्रेनों को वाया गोरखपुर चलाने का निर्णय लिया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी से 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार और अयोध्या कैंट से 19 मई से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को सात फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। वहीं गुवाहाटी-श्री गंगानगर-गुवाहाटी समर स्पेशल गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन गुवाहाटी से 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार और श्री गंगानगर से 25 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को छह फेरों में किया जाएगा।
विज्ञापन

न्यू जलपाईगुड़ी-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन, न्यू जलपाईगुड़ी से 13: 40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह गोरखपुर पहुंचेगी। 5:30 बजे गोरखपुर से चलकर सुबह 09:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी यात्रा में अयोध्या कैंट-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन अयोध्या कैंट से 11.40 बजे प्रस्थान कर अपराह्न 15:55 बजे गोरखपुर से चलकर दूसरे दिन बरौनी, कटिहार होते हुए सुबह 09:30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुवाहाटी-श्री गंगानगर समर स्पेशल ट्रेन गुवाहाटी से 18:15 बजे प्रस्थान कर कामाख्या, दूसरे दिन न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए शाम 19:40 बजे गोरखपुर से चलकर तीसरे दिन लखनऊ होते हुए चौथे दिन सुबह 03:30 बजे श्री गंगानगर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में श्री गंगानगर-गुवाहाटी स्पेशल श्री गंगानगर से दोपहर 13.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गांधीनगर जयपुर, मथुरा होते हुए रात 20:50 बजे गोरखपुर से चलकर तीसरे दिन छपरा होते हुए चौथे दिन मध्य रात्रि 00:25 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed