{"_id":"671445f5337b3230b608eb67","slug":"gorakhpur-news-sulfur-and-girls-hair-and-gold-chain-found-in-gauravs-room-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-721875-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गौरव के कमरे से मिला सल्फास और युवती के बाल व सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गौरव के कमरे से मिला सल्फास और युवती के बाल व सोने की चेन
विज्ञापन
पिपरौली। गीडा क्षेत्र के नौसड़ स्थित श्रीराम होटल में 17 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में धनौड़ा बुजुर्ग गांव के गौरव राय पुत्र शैलेष राय की मौत हुई थी। मामले में मृतक के पिता ने होटल कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार को फॉरेंसिक टीम होटल पहुंची। वहां परिजनों के सामने ही कमरा खोलकर नमूना एकत्रित किया। इस दौरान गौरव का बैग, टी-शर्ट, महिला के बाल, युवती का फोटो, बेड के नीचे सल्फास का पाउडर और एक सोने की चेन मिली है।
जानकारी के अनुसार, बगल में घर होने के बाद भी गौरव होटल में रुका था। उसके मोबाइल से किसी लड़की का नंबर भी मिला है, जिससे वह काफी देर तक बातचीत भी की है। पुलिस ने होटल के कैमरे की रिकॉर्डिंग भी देखी है, लेकिन हर जगह गौरव अकेला ही दिखा है। पुलिस की माने तो बातचीत के दौरान ही नाराज होकर गौरव बाहर गया। किसी दुकान से सल्फास लेकर आया है।
एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच चल रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता नहीं लग सका है। विसरा परीक्षण के लिए भेजा गया है।