{"_id":"6712fb05c53a17f6e706b195","slug":"gorakhpur-news-student-union-election-case-against-students-for-creating-ruckus-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-720268-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव : हंगामा करने पर छात्रों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव : हंगामा करने पर छात्रों पर केस
विज्ञापन
गोरखपुर। छात्रसंघ चुनाव की मांग लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर हंगामा करना तीन छात्रों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद की तहरीर पर निलंबित किए गए छात्रों पर केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए तीनों छात्रों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। जहां से उनको जमानत मिल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अक्तूबर को आरोपी छात्रों ने प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी को उनके कार्यालय में कई घंटे तक बंधक बनाकर अभद्रता की। इस दौरान विश्वविद्यालय की ओर से शासन को भेजे गए पत्र को इन्होंने सबके सामने सरेआम फाड़कर फेंक दिया। इन लोगों ने ही कुछ दिनों पहले कुलपति के चेंबर के दरवाजे की कुंडी तोड़ दी थी। इन्हीं के साथ का एक लड़का रामगढ़ताल क्षेत्र में हुए झगड़े में की गई फायरिंग की घटना में पुलिस ने पकड़ा था। इस प्रकार स्पष्ट है कि ये विवि के छात्र न होकर गुट बनाकर माहौल खराब कर रहें हैं।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर एमजेएमसी के छात्र सतीश प्रजापति पुत्र दीप नारायण प्रजापति, निवासी गुलरिहा बाजार, थाना गुलरिहा, बीए तृतीय वर्ष के प्रतीक तिवारी पुत्र कालधर तिवारी, निवासी गौराखास, थाना गोला, एलएलबी छात्र सत्यम गोस्वामी पुत्र धर्मदेव गोस्वामी, निवासी उरुवा बाजार चचाईराम, थाना उरुवा पर केस दर्ज कर लिया है।