{"_id":"6710452b625b5dd2c901c547","slug":"gorakhpur-news-stamp-theft-now-special-investigation-will-be-done-on-eight-deeds-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-718953-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप चोरी : अब आठ डीड की होगी स्पेशल जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टांप चोरी : अब आठ डीड की होगी स्पेशल जांच
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर तालजहदा के पास करीब 21 हेक्टेयर भूमि की आठ पॉवर ऑफ अटार्नी की आठ डीड की स्पेशल जांच मुख्यालय से होने जा रही है। सभी डीड का भौतिक परीक्षण भी होगा और देखा जाएगा कि डीड में जमीन जिस श्रेणी में दिखाई गई है, वह सही है या फिर गलत दर्शाकर फायदा पहुंचाया गया। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। माना जा रहा है कि इस जांच में कुछ और जिम्मेदार कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
निबंधन कार्यालय में शिकायत के बाद हुई जांच में फरवरी 2024 में स्टांप चोरी का मामला सामने आया। गुड़गांव की कंपनी होम व्हाकर प्राइवेट लिमिटेड और गाजियाबाद की ओमैक्स लिमिटेड के बीच हुई आठ डीड में कम शुल्क जमा कराया गया। इस मामले में विभागीय जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर उप निबंधक सदर-प्रथम सुबोध कुमार राय को निलंबित कर महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय, प्रयागराज से संबद्ध किया जा चुका है।
अब सभी आठ डीड की स्पेशल जांच कराने की तैयारी है। जांच अधिकारी भी मुख्यालय स्तर से नामित किए जाएंगे। जो मौके पर जाकर पता लगाएंगे कि जमीन कृषि लायक है या आवासीय और व्यावसायिक श्रेणी की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर फिर से स्टांप शुल्क निर्धारण होगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ लिपिक को मिला प्रभार
गोरखपुर। उप निबंधक प्रथम के निलंबन के बाद उनकी जगह किसी की तैनाती अभी नहीं हुई है। मुख्यालय स्तर से नियुक्ति होनी है। एआईजी स्टांप ने बताया कि वरिष्ठ लिपिक रजत श्रेष्ठ को कार्यभार सौंपा गया है, ताकि कार्य प्रभावित न होने पाए।
वर्जन--
होम व्हाकर प्राइवेट लिमिटेड और ओमैक्स लिमिटेड के बीच पॉवर ऑफ अटार्नी के आठ डीड हुए थे। प्रारंभिक जांच में स्टांप कम लगा पाया गया था, जिस पर मुकदमा दर्ज कराया गया। लापरवाही के आरोप में उप निबंधक को निलंबित किया जा चुका है। अब मुख्यालय स्तर से सभी आठ डीड की स्पेशल जांच होगी। अभी जांच अधिकारी नामित नहीं हुए हैं। इस जांच के बाद पता चल सकेगा कि कितना स्टांप कम लगा है।
-संजय दुबे, एआईजी स्टांप

वर्जन