फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SpiceJet flight coming from Mumbai cancelled, took off empty from Gorakhpur Airport

Gorakhpur News: मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों को हुई परेशानी- खाली उड़ान भरी

Thu, 21 Aug 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 21 Aug 2025 02:12 AM IST
सार

गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुबह 10:30 बजे मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट कैंसिल रही। वहीं, गोरखपुर से मुंबई जाने वाले स्पाइसजेट के विमान एसजी 9197 ने दो बजे की जगह पांच बजे उड़ान भरी। शाम 5:20 बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट शाम 7:41 बजे पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
 

विज्ञापन
SpiceJet flight coming from Mumbai cancelled, took off empty from Gorakhpur Airport
गोरखपुर एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट का टिकट काउंटर - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

एयरपोर्ट पर मंगलवार को मुंबई जाने वाले जिस विमान में तकनीकी खराबी आई थी उसे बुधवार को अनुमति मिलने के बाद खाली भेज दिया गया। उधर, मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट कैंसिल रही। इसके अलावा गोरखपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट तीन घंटे और मुंबई से आने वाली फ्लाइट करीब पौने दो घंटे लेट रही।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुबह 10:30 बजे मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट कैंसिल रही। वहीं, गोरखपुर से मुंबई जाने वाले स्पाइसजेट के विमान एसजी 9197 ने दो बजे की जगह पांच बजे उड़ान भरी। शाम 5:20 बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट शाम 7:41 बजे पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


खराब मौसम की वजह से मंगलवार को मुंबई और दिल्ली की उड़ानें प्रभावित रहीं थीं। शाम 6:30 बजे मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को उड़ान भरना था। जैसे ही रनवे पर विमान ने स्पीड बढ़ाई तब उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसे रोकना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी ब्रेक लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। तुरंत उन्हें उतारा गया। इसके बाद कुछ यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। रात तक क्लीयरेंस न मिलने की वजह से फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया था। बुधवार की सुबह दिल्ली से आए इंजीनियरों ने विमान की तकनीकी खामियों को दूर किया। इसके बाद खाली विमान को भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed