{"_id":"66f877e4985a217af2099c44","slug":"gorakhpur-news-sp-city-will-investigate-action-will-be-taken-against-those-accused-of-plotting-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-699604-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एसपी सिटी करेंगे जांच, प्लाॅटिंग करने वाले आरोपियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एसपी सिटी करेंगे जांच, प्लाॅटिंग करने वाले आरोपियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
गोरखपुर। गैंगस्टर एक्ट में जब्त भूमि पर किसने और कैसे प्लॉटिंग कर दी, इन सवालों के जवाब अब एसपी सिटी अभिनव त्यागी ढूंढेंगे। इस केस की जांच उन्हें दी गई है। तहसील प्रशासन से भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। दोषियों की जवाबदेही तय करने के साथ ही आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा। यह मामला संज्ञान में आने के बाद गैंगस्टर एक्ट में जब्त हुई अन्य संपत्ति की भी तहसील प्रशासन के साथ ही स्थानीय थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
मोहद्दीपुर में रहने वाले ओमप्रकाश पांडेय पर भूमि बेचने का झांसा देकर ठगी करने के कई केस दर्ज होने के बाद कैंट थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। थानेदार की रिपोर्ट पर डीएम ने ओमप्रकाश के मकान व भूमि के साथ ही सभी संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया था। मोहद्दीपुर स्थित मकान को सील करने के बाद तहसीलदार सदर ने एक मई, 2023 को महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो स्थित ओमप्रकाश के हिस्से की 54 डिसमिल भूमि को भी जब्त कर तहसीलदार सदर को रिसीवर नियुक्त किया था।
जेल से छूटे गैंगस्टर के आरोपी ने डीएम के साथ ही तहसील प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जिस भूमि को जब्त किया गया है, उस पर महादेव झारखंडी में रहने वाले कुछ लोगों ने प्लाॅटिंग कर दी है। मामले की जानकारी होने पर तहसील प्रशासन ने छानबीन की तो मामला सही मिला। जिसके बाद भूमि को खाली करा दिया गया। डीएम के निर्देश पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी मामले की जांच कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।