{"_id":"67f6d114a98266190908e382","slug":"gorakhpur-news-six-year-old-innocent-raped-accused-from-maharajganj-arrested-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-897365-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, महराजगंज का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, महराजगंज का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
महराजगंज जिले के घुघली निवासी आरोपी शाहपुर इलाके में रहकर करता है मजदूरी
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार देर रात की है। बुधवार को बच्ची की मां ने शाहपुर थाने में तहरीर दी है। इसके बाद शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी महराजगंज जिले के घुघली निवासी रविंद्र गौड़ को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, रविंद्र गौड़ शाहपुर इलाके में किराए पर रहकर मजदूरी करता है। घर के ठीक बगल में कुशीनगर की एक महिला अपने दो बच्चों के साथ किराए पर कमरा लेकर रहती है। बच्ची की मां का आरोप है कि मंगलवार की रात आरोपी ने मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर उसकी मां पहुंची तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। महिला ने बताया कि घरों में जाकर साफ सफाई का काम करती हैं। बच्ची ने बताया कि आरोपी पहले भी घिनौनी हरकत कर चुका है। पैसे देकर घर वालों से कुछ नहीं बताने के लिए कहता था। इस संबंध में गोरखनाथ सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य के आधार सख्त कार्रवाई की जाएगी।