फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Six people were beaten and injured for touching food at a wedding, case filed against 11

Gorakhpur News: शादी में खाना छूने पर छह लोगों को मारपीट कर किया घायल, 11 पर केस

Fri, 16 May 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Six people were beaten and injured for touching food at a wedding, case filed against 11
चौरीचौरा इलाके की घटना, मारपीट, बलवा और एससी एसटी का केस दर्ज
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा इलाके के दुधई गांव में एक शादी में भोजन छूने पर छह लोगों को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा और एससी एसटी का केस दर्ज किया है।

दुधई गांव निवासी दीनानाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में लालजी के घर बीते नौ मई को शादी थी। निमंत्रण मिलने पर न्यौता देने के लिए परिवार के साथ गए थे। वहां भोजन का स्टाल लगा था, परिवार के साथ पत्तल लेकर खाना निकालने पहुंचे। उसने आरोप लगाया कि इस बात से नाराज सोनू, भीम और रामचंद्र ने उसे और उसके परिवार के लोगों को रोककर अपशब्द कहते हुए वहां से भगा दिया। बताया कि रात करीब 11:20 बजे सोनू, बिट्टू, अक्षय, बितन, गनेश, आकाश, दरोगा, राधे, रामचंद्र, भीम और विश्वम्भर अपने हाथ में लाठी, डंडा व चाकू लेकर मेरे दरवाजे पर चढ़ आए और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर मारने पीटने लगे। जिससे मेरे परिवार के रामू, माया, वसुंधरा, सजैना, गिरजानंद और दीपक को गंभीर चोटें आईं। पुलिस तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। चौरीचौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया है कि जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed