फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sir, accountant is not making caste certificate

Gorakhpur News: साहब, लेखपाल नहीं बना रहे जाति प्रमाण पत्र

Sun, 20 Oct 2024 05:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sir, accountant is not making caste certificate
गोरखपुर। सदर तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस में 104 फरियादियों ने अपनी पीड़ा बताई और आवेदन कर समाधान की गुहार लगाई। डीएम के सामने टिकरिया गांव के मनोज कुमार गुप्त ने शिकायती पत्र देकर कहा कि साहब, लेखपाल कसौधन जाति का प्रमाण पत्र जारी करने नहीं कर रहे हैं, जबकि अन्य ग्राम सभाओं में प्रमाण पत्र जारी हो रहा है। इस पर डीएम ने तहसीलदार को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

तहसील दिवस में डीएम कृष्णा करुणेश व एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। डीएम ने कहा कि समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर निस्तारण करें। निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता नही होनी चाहिए वरनासंबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही तय है। उन्होंने 10 मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। शेष मामलों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-

सहजनवां तहसील के शौचालय में गंदगी की शिकायत गोरखपुर। सहजनवां में तहसील समाधान दिवस पर बाल विकास परियोजना पिपरौली की मुख्य सेविका आशा सिंह ने तहसील के शौचालय में गंदगी का मुद्दा उठा दिया। कहा कि गंदगी बहुत ज्यादा है। उसने एसडीएम, सहजनवां को एक प्रार्थना-पत्र देकर साफ कराने का अनुरोध किया। इसकी जानकारी होने पर तहसीलदार महिला पर नाराज हो गए और कहा कि हम तुम्हारे आफिस की जांच करेंगे। एसडीएम सहजनवां का कहना है कि गंदगी की शिकायत निराधार है। नियमित सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed