{"_id":"67e5ad7ccd8b0b75c404af8b","slug":"gorakhpur-news-shopping-mall-of-amarjeet-accused-of-fraud-with-bullion-seized-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-883665-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सर्राफा से जालसाजी के आरोपी अमरजीत का शॉपिंग मॉल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सर्राफा से जालसाजी के आरोपी अमरजीत का शॉपिंग मॉल जब्त
विज्ञापन
बेलघाट पुलिस ने प्रशासन की मदद से की कार्रवाई, जब्त शॉपिंग मॉल और सामान की कीमत एक करोड़ आंकी गई
गोरखपुर। सर्राफा को सस्ता सोना देने का लालच देकर 12 लाख रुपये हड़पने वाले गिरोह के बदमाश अमरजीत का शॉपिंग मॉल पुलिस ने जब्त कर लिया। बांसगांव थाने के हिस्ट्रीशीटर अमरजीत ने अपनी पत्नी के नाम से तीन मंजिला शॉपिंग मॉल बनाया था। उसमें कई दुकानें खोली गई थीं। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रशासन की मदद से जब्तीकरण की कार्रवाई की है। जब्त शॉपिंग मॉल और सामान की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
20 अगस्त 2023 को शाहपुर निवासी स्वर्णकार संतोष वर्मा के साथ जालसाजी हुई थी। व्यापारी को कम कीमत में 109 सोने के सिक्के देने के लिए 12 लाख के साथ बुलाया गया था। इसके बाद रुपये लेकर बदमाश भाग गए थे। पुलिस ने गिरोह को पकड़ा और उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। इसमें अमरजीत भी शामिल था। वहीं आरोपी अमरजीत कोलकाता के एक व्यापारी से भी दो करोड़ की जालसाजी की घटना में शामिल था।
एसपी साउथ जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में बांसगांव थाने के गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर अमरजीत चौहान की पत्नी रंभा देवी के नाम से खजनी माल्हनपार मुख्य मार्ग पर तीन मंजिला शॉपिंग मॉल को जब्त करने की कार्रवाई हुई। जिलाधिकारी के निर्देश पर 14(1) के तहत कुर्क की गई संपत्ति के लिए धारा 14(3) के तहत तहसीलदार खजनी नरेंद्र कुमार को अग्रिम आदेश तक के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया है। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर जब्ती की कार्रवाई की गई है।