{"_id":"68a4df447e66177b910bf9a7","slug":"gorakhpur-news-sho-accused-of-taking-50-thousand-rupees-complaint-to-ssp-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1042738-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: थानाध्यक्ष पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप, 'रुपये लिए...फिर भी भेज दिया जेल'- SSP से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: थानाध्यक्ष पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप, 'रुपये लिए...फिर भी भेज दिया जेल'- SSP से की शिकायत
Wed, 20 Aug 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:02 AM IST
सार
शहनाज के अनुसार, मुश्ताक ने अपने भांजे को पत्नी की दहेज हत्या के मामले में छुड़ाने के लिए थानाध्यक्ष को 50 हजार रुपये दिए थे। इसके बावजूद भांजे को जेल भेज दिया गया। इसके बाद मुश्ताक अपने पैसे वापस लेने के लिए लगातार थाने के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
बरइपार बड़गो निवासी मुश्ताक अहमद की बीते दिनों गगहा थाना क्षेत्र के ठठौली गांव में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अब मृतक से जुड़े एक दूसरे मामले में चौकाने वाली बात सामने आई है। मुश्ताक की बेटी ने थानाध्यक्ष पर 50 हजार रुपये लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने एसएसपी से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
मंगलवार को मृतक मुश्ताक अहमद की बेटी शहनाज बानो ने एसएसपी से मुलाकात कर गगहा थानाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की। शहनाज ने आरोप लगाया कि उनके पिता से एक मामले की पैरवी के लिए थानाध्यक्ष ने 50 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन
शहनाज के अनुसार, मुश्ताक ने अपने भांजे को पत्नी की दहेज हत्या के मामले में छुड़ाने के लिए थानाध्यक्ष को 50 हजार रुपये दिए थे। इसके बावजूद भांजे को जेल भेज दिया गया। इसके बाद मुश्ताक अपने पैसे वापस लेने के लिए लगातार थाने के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
उधर, मुश्ताक की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए दो बाल अपचारी समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों बाल अपचारी को बाल सुधार गृह और अन्य तीन युवकों को जेल भेज दिया गया।