फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Shiv Kumar, Nandini Modanwal and Shweta top in sports competitions.

Gorakhpur News: खेल प्रतियोगिताओं में शिव कुमार, नंदिनी मोदनवाल और श्वेता अव्वल

Wed, 26 Feb 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Shiv Kumar, Nandini Modanwal and Shweta top in sports competitions.
डीवीएनपीजी कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन
विज्ञापन


गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2024-25 का मंगलवार को समापन हो गया। खेल प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग से शिव कुमार निषाद, बालिका से नंदिनी मोदनवाल व श्वेता शर्मा संयुक्त रूप से अव्वल रहीं।

10 हजार मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिव कुमार निषाद प्रथम, आकाश साहनी द्वितीय एवं विशाल यादव तृतीय स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो बालिका वर्ग में विजय लक्ष्मी मौर्य, अंकिता पाल और प्रियंका चौधरी, बालक वर्ग में हर्षित पांडेय, अभिनव त्रिपाठी और राममदन निषाद क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अर्जुन एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता संजीव सिंह ने कहा कि खेल चरित्र का निर्माण करता है। शारीरिक एवं बौद्धिक स्वास्थ्यवर्धन के लिए हमें विद्यार्थियों को खेल के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अरविंद सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों के लिए प्रोत्साहन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने की। प्रस्ताविकी एवं स्वागत भाषण क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. परीक्षित सिंह ने दिया। संचालन क्रीड़ा सचिव अवधेश शुक्ल और आभार ज्ञापन डॉ. जितेंद्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर मुख्य नियंता डॉ. आरपी यादव, प्रो. नित्यानंद श्रीवास्तव, प्रो. शशि प्रभा सिंह, प्रो. अरूण तिवारी, प्रो. अर्चना सिंह, डॉ. शैलेश कुमार सिंह, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. विवेक शाही, डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी, डॉ. पवन पांडेय, डॉ. नीतिश शुक्ला, शुभम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed