फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Second report from Bhopal also came negative...zoo will open soon

Gorakhpur News: भोपाल से दूसरी रिपोर्ट भी आई निगेटिव...जल्द खुलेगा चिड़ियाघर

Sat, 21 Jun 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Second report from Bhopal also came negative...zoo will open soon
छह जून को चिड़ियाघर प्रशासन ने जांच के लिए भोपाल भेजे थे 35 वन्यजीवों के सैंपल
विज्ञापन

23 या 24 जून से खुल सकता है प्राणि उद्यान
गोरखपुर। चिड़ियाघर घूमने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। 23 या 24 जून से प्राणि उद्यान दर्शकों के लिए खुल सकता है। बर्ड फ्लू से संक्रमित बाघिन मैलानी, तेंदुए के दो शावक और हिमालयन गिद्ध समेत वन्यजीवों के 35 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल ने शुक्रवार को रिपोर्ट भेजी है। चिड़ियाघर प्रशासन ने इसकी जानकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक को दी है। अब जल्द ही चिड़ियाघर दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा।
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में बाघिन शक्ति की मौत के मामले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। 12 मई को भोपाल से रिपोर्ट आई थी। 13 मई से ही चिड़ियाघर दर्शकों के लिए बंद है। प्राणि उद्यान ने दूसरे वन्यजीवों के सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजे थे। 23 मई को आई रिपोर्ट में बाघिन मैलानी, तेंदुए के दो शावक, हिमालयन गिद्ध और कॉकाटील में संक्रमण की पुष्टि हुई। इन्हें आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद संक्रमित जानवरों सहित दूसरे वन्यजीवों के 42 सैंपल 26 मई को जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इसके बाद फिर से छह जून को चिड़ियाघर प्रशासन ने 35 सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को भोपाल ने जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब चिड़ियाघर को तीन से चार दिनों के अंदर खोलने की तैयारी है। चिड़ियाघर के उप निदेशक और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी संक्रमित वन्यजीव अब रिकवर हो चुके हैं। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

पांच जानवरों की हो चुकी है मौत
चिड़ियाघर में डेढ़ माह के अंदर पांच जानवरों की मौत हो चुकी है। 30 मार्च को पीलीभीत से रेस्क्यू कर लाए गए बाघ केसरी की मौत सबसे पहले हुई थी। इसके बाद पांच मई को मादा भेड़िया भैरवी, सात को बाघिन शक्ति और आठ मई को तेंदुआ मोना की मौत हुई थी। 23 मई को एक कॉकाटील की मौत भी हो गई थी।

--
वर्जन
प्राणि उद्यान में संक्रमित के साथ ही दूसरे वन्यजीवों के 35 सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट दूसरी बार निगेटिव आई है। अब तीन से चार दिनों के अंदर चिड़ियाघर को दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा। संक्रमित वन्यजीव अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
- विकास यादव, निदेशक, चिड़ियाघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed