{"_id":"68965106e668e2a32e03ed9c","slug":"gorakhpur-news-saryu-is-80-cm-above-the-danger-mark-in-barhaj-rapti-is-stable-in-gorakhpur-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1031196-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बरहज में सरयू खतरे के निशान से 80 सेमी ऊपर, गोरखपुर में स्थिर हुई राप्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बरहज में सरयू खतरे के निशान से 80 सेमी ऊपर, गोरखपुर में स्थिर हुई राप्ती
Sat, 09 Aug 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
सरयू की बाढ़ से घिरा गोला क्षेत्र का बिसरा गांव।
गोरखपुर। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी अयोध्या में खतरे के निशान से 53 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, वहीं देवरिया जिले के बरहज में भी नदी खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। सरयू का पानी बढ़ने से कोलखास, ज्ञानकोल व बगहा और राप्ती नदी के पानी से अगिलगौवा व लखनौरा पूर्वी टोला के चारों तरफ पानी पहुंच गया है।
गोरखपुर शहर से होकर बहने वाली राप्ती नदी खतरे के निशान से अभी भी 1.52 मीटर नीचे बह रही है। हालांकि सुबह इसका जलस्तर 1.60 मीटर था लेकिन शाम पांच बजे जलस्तर में आठ सेमी की मामूली गिरावट आई। रोहिन नदी का जलस्तर भी नीचे जा रहा है। रोहिन शुक्रवार को खतरे के निशान से 2.34 मीटर नीचे आ गई थी। गोर्रा नदी का भी जलस्तर खतरे के निशान से 1.55 मीटर नीचे है।
वर्जन
गंगा नदी बलिया में खतरे के निशान से ढाई मीटर ऊपर बह रही है। विभाग सतर्क है। उनके अधीक्षण से लेकर अवर अभियंता लगातार बांधों की निगरानी कर रहे हैं। अभी कहीं खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
- विकास कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग