फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sarguja University defeated Sikkim-Manipal Institute

Gorakhpur News: सरगुजा विश्वविद्यालय ने सिक्किम-मणिपाल इंस्टीट्यूट को हराया

Thu, 15 Jan 2026 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sarguja University defeated Sikkim-Manipal Institute
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज
विज्ञापन

- ब्रह्मपुर विवि, सीएसवीटी और जादवपुर विश्वविद्यालय ने भी अपने मैच जीते

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 का आगाज हो गया। पहला मैच संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अंबिकापुर और सिक्किम-मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। सरगुजा विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने मैच को एकतरफा बनाते हुए 50-04 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता के दूसरे मैच में ब्रह्मपुर यूनिवर्सिटी, ओडिशा ने रमा देवी वूमेन यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर को 31-25 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। तीसरा मैच छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी, भिलाई और पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, पटना की टीम के बीच खेला गया। इसमें पाटलिपुत्र विवि ने 40-06 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दिन का अंतिम मैच जादवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता और अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर की टीम के बीच खेला गया। इसमें जादवपुर विवि ने 39-27 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। मेजबान गोरखपुर विश्वविद्यालय शुक्रवार को अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
इन टीमों को मिला वाकओवर
प्रतियोगिता के लिए 11 राज्यों के 31 विश्वविद्यालयों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से चार टीमें नहीं पहुंचीं। इस वजह से उनकी प्रतिद्वंद्वी टीमों को वाकओवर मिल गया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि, जौनपुर के नहीं आने से विनोबा भावे विवि हजारीबाग, विश्व भारती विवि, शांति निकेतन के नहीं आने से मणिपुर केंद्रीय विवि, रांची विवि के नहीं आने से पं. रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर और कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, भुवनेश्वर के नहीं आने से बर्दवान यूनिवर्सिटी को वाकओवर मिल गया।

---

ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करें

प्रतियोगिता के आगाज के अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि महिलाओं की प्रतिभागिता से परिवार, समाज और देश मजबूत होता है। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करें। विश्वविद्यालय में खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी ने कहा कि जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण है प्रतिभाग करना।


---
सीएम योगी आज करेंगे विधिवत उद्घाटन
प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व गुब्बारे उड़ाकर करेंगे। सीएम विश्वविद्यालय की स्मारिका का विमोचन भी करेंगे। मुख्यमंत्री लगभग एक घंटे तक विश्वविद्यालय परिसर में रहेंगे। इस दौरान वे खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed