{"_id":"684dd0437c444da93d051ffa","slug":"gorakhpur-news-sanitation-worker-and-driver-beaten-up-after-colliding-with-e-rickshaw-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-970624-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ई-रिक्शा में ठोकर लगने पर सफाईकर्मी व चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ई-रिक्शा में ठोकर लगने पर सफाईकर्मी व चालक को पीटा
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के संगम चौराहा के पास शनिवार दोपहर में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से ई-रिक्शा में मामूली ठोकर लग गई। यह देख मनबढ़ों ने निगम के सफाई कर्मी सन्नी और चालक अब्दुल को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने शाहपुर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शाहपुर इलाके के संगम चौराहा स्थित मानस विहार कॉलोनी में शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब नग निगम की कूड़ा गाड़ी से घर-घर जाकर चालक अब्दुल और सफाई सन्नी कर्मी कूड़ा एकत्र कर रहे थे। आरोप है कि शारदा मैरिज लॉन के पास सड़क पर खड़ी ई-रिक्शा से मैजिक की मामूली टक्कर हो गई। इसके बाद वहीं मीट काटने वाले दुकानदार ने अपने मनबढ़ साथियों को बुलाकर अब्दुल और सन्नी को रॉड से दौड़ाकर पीटा। अब्दुल रहमान के गर्दन पर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। इसके बाद सभी भाग गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर खड़ी ई-रिक्शा मीट के दुकादार की है। इधर, सूचना पर सफाई सुपरवाइजर और अन्य सफाई कर्मी पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया।