{"_id":"67cca48da6291a1e5b04db68","slug":"gorakhpur-news-samples-of-paneer-peda-and-refined-oil-taken-from-nausad-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-864383-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौसड़ से पनीर, पेड़ा और रिफाइंड का लिए गए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौसड़ से पनीर, पेड़ा और रिफाइंड का लिए गए नमूने
विज्ञापन
गोरखपुर। मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को नौसड़ में दो दुकानों से नमूने लिए गए। एक दुकान से पेड़ा, रिफाइंड और चांदी वर्क का एक-एक नमूना लिया गया। जबकि, दूसरी दुकान से पनीर के दो नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली के मद्देनजर मिलावटखोरों पर निगरानी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। ये टीमें हर दिन शहर में किसी न किसी हिस्से में मिलावटी खाद्य पदार्थों के धंधेबाजों पर छापा मारती हैं। टीम को सूचना मिली कि नौसड़ में दो दुकानों पर बड़ी मात्रा में मिलावटी पनीर पहुंच रहा है। इसकी सूचना पर टीम नौसड़ से खजनी जाने वाले रोड पर एक दुकान पर पहुंची और वहां खजनी से आए पनीर के दो नमूने लिए गए। इसके बाद टीम एक मिठाई की दुकान पर पहुंची, जहां से पेड़ा, रिफाइंड और चांदी वर्क के तीन नमूने भरे गए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जिस दुकान पर पनीर का नमूना लिया गया, वहां काफी गंदगी थी। इस पर दुकानदार को भी चेतावनी दी गई।