{"_id":"684c7760c54a9f67b2033e48","slug":"gorakhpur-news-sample-of-mustard-oil-taken-from-sahjanwa-pizza-from-betiyahata-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-970295-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सहजनवा से सरसों के तेल, बेतियाहाता से पिज्जा का लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सहजनवा से सरसों के तेल, बेतियाहाता से पिज्जा का लिया नमूना
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को दो जगह से लिए नमूने
गोरखपुर। शहर में बिक रहे मिलावटी सरसों के तेल की जांच शुरू हो गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को सहजनवा की एक दुकान से चक्र ब्रांड के सरसों के तेल का नमूना लिया। इसके अलावा बेतियाहाता क्षेत्र में एक दुकान से पिज्जा का नमूना लिया। दोनों नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजा जाएगा।
जिले में हर दिन करीब डेढ़ लाख लीटर सरसों के तेल की बिक्री होती है। कई बड़े ब्रांडों के अलावा अनगिनत छोटे ब्रांड भी यहां सक्रिय हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में नेपाल व बिहार के रास्ते पाम ऑयल भी गोरखपुर आता है। यहां उसमें सरसों के तेल व केमिकल मिलाकर उसे डिब्बों में भर दिया जाता है। लोहे के टिनों में यह तेल होटलों व मिठाई की दुकानों में भेजी जाती है।
इसके अलावा कानपुर से भी कई ब्रांडों का डुप्लीकेट सरसों का तेल भी गोरखपुर आता है। दूसरे ब्रांड के लेवल लगे इन सरसों के तेल की भी मार्केट में खूब खपत है। स्थिति यह है कि एक लीटर शुद्ध सरसों के तेल के लिए सरसों व पेराई जोड़ने पर करीब 250 रुपये का खर्च आता है, जबकि मार्केट में 120 रुपये लीटर से लेकर 160 रुपये लीटर के भाव तेल बिक रहे हैं।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सहजनवा की एक दुकान से चक्र ब्रांड के सरसों के तेल का नमूना लिया गया। वहीं बेतियाहाता इलाके में एक पिज्जा की दुकान से पिज्जा का नमूना भी लिया है। दोनों नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
-- -