{"_id":"6887da93ea1a5897c90e2ff9","slug":"gorakhpur-news-salary-of-73-health-workers-absent-during-investigation-stopped-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1018188-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जांच में अनुपस्थित 73 स्वास्थ्य कर्मियों का रोका गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जांच में अनुपस्थित 73 स्वास्थ्य कर्मियों का रोका गया वेतन
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने टीम बनाकर अस्पतालों के औचक निरीक्षण के लिए दिए निर्देश
आरोग्य मेला के दिन रविवार को भी नथमलपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर अनुपस्थित थे कर्मचारी
गोरखपुर। अधिकारियों के औचक निरीक्षण में सरकारी अस्पतालों में अनुपस्थित मिले 73 चिकित्सा कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। इन सभी से अनुपस्थिति का कारण बताते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक में टीम बनाकर अस्पतालों की जांच के आदेश दिए गए हैं।
यह जानकारी सीएमओ डॉ. राजेश झा ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को उन्होंने खुद कई शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान नथमलपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर सपोर्टिंग स्टॉफ अनुपस्थित था। केंद्र पर रोगियों की उपलब्धता की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। अनुपस्थित कर्मी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। हुमायूंपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर भी कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। रोगियों के पैथालॉजिकल जांच की स्थिति भी ठीक नहीं थी। इस केंद्र पर भी संबंधित कर्मियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीएमओ ने बताया कि बीते दिनों प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण में भी कई अस्पतालों में डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारी अनुपस्थिति पाए गए थे। उन सभी कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
आरोग्य मेला के दिन नहीं मिलेगा डे ऑफ
सीएमओ ने सभी नगरीय चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दिन किसी कर्मचारी को डे ऑफ नहीं दिया जा सकता है। कुछ स्थानों पर विभागीय कर्मचारी मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दिन भी डे ऑफ पर मिले। ऐसा करने वाले कर्मचारियों और उनको डे ऑफ देने वाले चिकित्सा अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।