फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ring Road: Lake front and boat jetty will be built towards Sahara Estate

रिंग रोड : सहारा एस्टेट की तरफ बनेगा ताल फ्रंट और बोट जेटी

Sat, 21 Jun 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Ring Road: Lake front and boat jetty will be built towards Sahara Estate
कुनराघाट से सहारा एस्टेट तक बन रहा रिंग रोड
विज्ञापन

गोरखपुर। रामगढ़ताल के किनारे कुनराघाट से सहारा एस्टेट तक रिंग रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) यहां डबल लेन की सड़क बनाने के साथ ही ताल फ्रंट और बोट जेटी का निर्माण भी कराएगा। इसके बन जाने से देवरिया बाईपास रोड स्थित कॉलोनीवासियों को आवागमन में सहूलियत तो मिलेगी ही साथ में ताल फ्रंट और जेटी का आनंद भी ले सकेंगे।
रिंग रोड के इस पैच पर 3.50 किमी में मिट्टी भराई का काम करीब किया जा चुका है। वहीं 500 मीटर तक सड़क बनाने के लिए गिट्टी भी डाली जा चुकी है। साथ ही ताल की तरफ पाइलिंग के बाद कंक्रीट और स्टील की बीम ढाली जा रही है। इसी बीम पर स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी। सड़क निर्माण में करीब 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीडीए के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने मौके का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस सड़क के निर्माण में काश्तकारों की जमीन भी है, जिसके लिए प्राधिकरण समझौते के आधार पर रजिस्ट्री करा कर मुआवजा दे रहा है। डीएम की ओर से मुआवजे के रूप में 3.50 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर की दर तय की गई है। कुछ भू स्वामियों ने रजिस्ट्री के माध्यम से भूमि उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed