Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Retired Kanungo and revenue worker clashed on Samadhan Diwas, causing commotion

Gorakhpur News: समाधान दिवस में रिटायर्ड कानूनगो और राजस्वकर्मी भिड़े, हंगामा

Tue, 04 Nov 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Retired Kanungo and revenue worker clashed on Samadhan Diwas, causing commotion
फरियादियों की ओर से सबसे ज्यादा आए भूमि विवाद के मामले
विज्ञापन

महेवा में अवैध कब्जा की शिकायत, रामपुर गांव में रास्ता बंद करने का विवाद

गोरखपुर। सदर तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा और रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायतें सबसे ज्यादा आईं। इसी बीच कुछ मामलों की शिकायत लेकर आए सेवानिवृत्त कानूनगो और तहसील कर्मियों के बीच कहासुनी भी हुई। हंगामा बढ़ता देख अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया।
दरअसल, सदर तहसील में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार कानूनगो सुरेंद्र नाथ मिश्र 20 से अधिक प्रार्थना पत्र लेकर तहसील दिवस में पहुंचे। राजस्व कर्मियों ने आपत्ति जताई कि आवेदन उन्हीं लोगों का स्वीकार किया जाएगा जो स्वयं उपस्थित हों या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से अधिकृत रूप से प्रार्थना पत्र दें। इसके बाद कहासुनी होने लगी और मामला गरमा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक और कानूनगो ने स्थिति को शांत कराया। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने बताया कि कुल 117 फरियादी आए थे, जिनमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कहा कि जो अधिकारी शिकायतों को टालते हैं, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शेखपुर निवासी अभिनव कुमार वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके परिवार की भूमि ग्राम महेवा मुस्तकिल, गाटा संख्या-7, रकबा 0.307 हेक्टेयर पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। उन्होंने भूमि को खाली कराने और राजस्व टीम व पुलिस बल की उपस्थिति में सीमांकन कराने की मांग की। वहीं, रामपुर गांच की शीला देवी ने कहा कि विपक्षी ने आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया है, जबकि मामला अदालत में विचाराधीन है। उन्होंने रास्ता खुलवाने और मौके पर शांति बनाए रखने के लिए प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की। जनसुनवाई के दौरान नायब तहसीलदार राकेश शुक्ला, कानूनगो, लेखपाल और अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed