फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Relative raped teacher by threatening to make obscene video viral, case

Gorakhpur News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रिश्तेदार ने किया शिक्षिका से दुष्कर्म, केस

Sat, 26 Oct 2024 03:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Relative raped teacher by threatening to make obscene video viral, case
खोराबार। शाहपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका की उसके एक रिश्तेदार ने धोखे से अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। ब्लैकमेल कर 1.70 लाख रुपये भी वसूल लिए। इससे परेशान होकर शिक्षिका ने खोराबार थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल क्षेत्र की शिक्षिका शाहपुर स्थित मायके में रहकर एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। वर्ष 2022 में वह एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर गई थी। आरोप है कि उसी दौरान उसके एक रिश्तेदार ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई होटलों में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक लाख 70 हजार रुपये भी वसूल लिए।
विज्ञापन

शिक्षिका का आरोप है कि चार अक्तूबर को आरोपी उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर खोराबार के रामनगर कड़जहां स्थित एक होटल में ले गया। वहां दुष्कर्म किया और उसे भी जान से मारने की धमकी दी। बार-बार ब्लैकमेल से परेशान होकर शिक्षिका ने खोराबार थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। खोराबार पुलिस का कहना कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। शुक्रवार को पुलिस के साथ फाॅरेंसिक टीम ने खोराबार के रामनगर कड़जहां में एक होटल में जाकर साक्ष्य भी एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
खोराबार थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
योगेंद्र कुमार सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article