फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Refunds of 150 people stuck due to bank account irregularities

Gorakhpur News: बैंक खाते में गड़बड़ी से फंसा 150 लोगों का रिफंड

Wed, 15 Oct 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Refunds of 150 people stuck due to bank account irregularities
पाम पैराडाइज में ईडब्ल्यूएस व एलआईजी फ्लैट के लिए किया था आवेदन
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की पाम पैराडाइज आवासीय योजना के तहत ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और एलआईजी (निम्न आय वर्ग) फ्लैटों के लिए आवेदन करने वाले लगभग 150 लोगों का रिफंड बैंक खाते में अंतर के कारण अटका हुआ है। प्राधिकरण ने ऐसे सभी आवेदकों की सूची तैयार कर ली है। जल्द ही बैंक से समन्वय कर उनकी तकनीकी समस्या दूर कर रिफंड जारी करने की तैयारी की जा रही है।
देवरिया बाइपास रोड स्थित इस योजना में करीब 9300 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 120 आवेदकों को ई-लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटित किए गए, जबकि शेष आवेदकों को उनकी जमा धनराशि वापस की जानी है। अब तक लगभग 9000 लोगों को धन राशि वापस की जा चुकी है, जबकि 150 लोगों के खातों में गड़बड़ी के कारण धन वापसी नहीं हो सकी है। जीडीए हर आवेदक के खाते में 1000 रुपये की कटौती के बाद शेष राशि वापस कर रहा है। एलआईजी फ्लैटों के लिए 1,08,000 रुपये और ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के लिए 54,000 रुपये की जमा राशि ली गई थी। वरिष्ठ नागरिकों एवं एससी-एसटी वर्ग के आवेदकों को आधी धनराशि ही पंजीकरण शुल्क के रूप में देनी पड़ी थी।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि कुछ मामलों में आवेदकों की ओर से दिए गए बैंक खाते और भुगतान खाते में अंतर या आईएफएससी कोड की त्रुटि के कारण धन वापसी अटकी है। बैंक से समन्वय कर समस्या का निस्तारण किया जा रहा है। जल्द ही सभी के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed