फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ramlila Committee Birdghat accused the councilor of stopping the chariot

Gorakhpur News: रामलीला कमेटी बर्डघाट ने पार्षद पर लगाया रथ रोकने का आरोप

Tue, 15 Oct 2024 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Ramlila Committee Birdghat accused the councilor of stopping the chariot
गोरखपुर। रामलीला कमेटी बर्डघाट के महामंत्री हरिद्वार वर्मा ने सोमवार को एसएसपी को ज्ञापन दिया। इसमें वार्ड नं. 69 के पार्षद लाली गुप्ता व उनके समर्थकों पर आरोप लगाया कि शनिवार को रावण दहन के बाद रथ यात्रा के दौरान अवरोध पैदा किया व पीछे चल रहे जनरेटर वाहन के तार को भी क्षति पहुंचाई।
विज्ञापन


बताया कि 12 अक्तूबर शनिवार को प्रभु राम का रथ परंपरा के अनुरूप बसंतपुर चौराहे पर राघव शक्ति मिलन के लिए प्रस्थान कर रहा था। परशुराम चौक हांसूपुर पर स्थानीय पार्षद लाली गुप्ता श्रीराम चौक पर मौजूद थीं तथा उनके साथ तमाम अराजक तत्व भी मौजूद थे। आरोप लगाया कि लाली गुप्ता अराजक तत्वों के साथ रथ रोकने का प्रयास करने लगीं। कमेटी के सदस्यों ने उन्हें अवगत कराया कि राघव शक्ति मिलन का समय हो गया है, प्रशासन की ओर से रथ शीघ्रता से मिलन चौक पर पहुंचाने का निर्देश है। यह सुनकर अराजकता पर उतारू हो गईं। जबरदस्ती रथ को खींच कर रोकने का प्रयास किया। यही नहीं पार्षद तथा उनके समर्थकों ने रथ को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जनरेटर के तार भी तोड़ने का आरोप है।
विज्ञापन

इधर, लाली गुप्ता ने कहा कि पार्षद होनेे के नाते परशुराम चौक पर भगवान की आरती के लिए खड़ी थी। कमेटी वालों ने चौराहे पर आरती के लिए रथ नहीं रोका। तेजी से रथ को ले जाने लगे। रथ का पहिया तमाम महिलाओं के पैर पर चढ़ गया। इस वजह से जनरेटर का तार टूट गया। कहा कि रथ रोकने के गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रशासन ने हमारा सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed