{"_id":"67197216f96ea7c3380e6254","slug":"gorakhpur-news-ramgarhtal-will-become-hub-of-water-sports-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-726085-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वॉटर स्पोर्ट्स का हब बनेगा रामगढ़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वॉटर स्पोर्ट्स का हब बनेगा रामगढ़ताल
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल में आयोजित सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का उद्घाटन बुधवार को प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। बृहस्पतिवार से सिंगल व डबल स्कल्स, कॉक्सलेस पेयर व कॉक्सलेस फोर की प्रारंभिक स्पर्धाएं शुरू हो जाएंगी। खेलमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल वॉटर स्पोर्ट्स का हब बनेगा। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन संभव होगा।
रोइंग प्रतियोगिता में 19 राज्यों के 245 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें 30 पदकों के लिए टीमों में जोर-आजमाइश होगी। 26 अक्तूबर को समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। उद्घाटन अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए बनाई गईं नीतियों से इस क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। जल्द ही रामगढ़ताल रोइंग समेत जल क्रीड़ा की गतिविधियों के एक बड़े केंद्र के रूप में स्थापित होगा।
उन्हाेंने कहा कि रोइंग के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। रोइंग में पदक जीतने वाले मुजफ्फरनगर के पुनीत कुमार बालियान को प्रदेश सरकार ने लक्ष्मण अवाॅर्ड से सम्मानित किया है। वह खेल कोटा से देवरिया में जिला युवा कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हैं। कहा कि अभी हाल ही में प्रदेश सरकार ने ओलंपिक, पैराओलंपिक तथा एशियन गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी बनाए हैं।
विज्ञापन
ट्राॅफी का किया अनावरण
खेल मंत्री ने चैंपियनशिप की ट्रॉफी का अनावरण किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (भाजपा विधायक) ने स्मृति चिह्न प्रदान कर किया। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा व आयोजन सचिव पुनीत कुमार ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर विधायक महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, यूपीआईआरए उपाध्यक्ष राणा राहुल सिंह, तमिलनाडु रोइंग के बालाजी, आरएसओ आले हैदर आदि मौजूद रहे।
पहली बार शामिल हो रही मेघालय की टीम
आयोजन सचिव पुनीत कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में मेघालय की छह सदस्यीय टीम पहली बार चुनौती पेश करेगी। सबसे बड़ी महाराष्ट्र की 44 सदस्यीय टीम है। वहीं, कुछ व्यक्तिगत कारणों से जम्मू-कश्मीर की टीम भाग नहीं ले रही है। बुधवार सुबह सभी टीमों ने रामगढ़ताल में अभ्यास किया। चैंपियनशिप में बालक व बालिका दोनों वर्गों में सिंगल स्कल्स, डबल स्कल्स, कॉक्सलेस पेयर, कॉक्सलेस 4 के साथ अंडर-13 डबल्स स्कल्स की स्पर्धाएं होंगी। पहले दिन बृहस्पतिवार को सिंगल व डबल स्कल्स, कॉक्सलेस पेयर व कॉक्सलेस-4 की प्रारंभिक स्पर्धाएं सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएंगी।