फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rain exposed MMMUT hostels, water started dripping on the bed

Gorakhpur News: बारिश ने खोली एमएमएमयूटी के छात्रावासों की पोल, बिस्तर पर टपकने लगा पानी

Sun, 29 Sep 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 29 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rain exposed MMMUT hostels, water started dripping on the bed
गोरखपुर। दो दिन से लगातार हुई बारिश ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के टैगोर और विश्ववेश्वरैया छात्रावासों में व्यवस्था की पोल खोल दी। भारी बारिश के बीच बिस्तर पर पानी टपकने लगा। कई जगहों पर छज्जा भी टूटकर गिर गया।
विज्ञापन

छात्रों के लिए यह आफत की बारिश साबित हो रही है। छात्रावासों की दुर्दशा का वीडियो और फोटो भी बनाया गया है, जो व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो और फोटो में हॉस्टल की दुर्दशा साफ दिख रही है। इसमें छज्जा लटका हुआ दिख रहा है। कई कमरों की छतों से बेड पर टपकता पानी भी दिख रहा है। कमरों में भी पानी लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय प्रशासन सभी पुराने छात्रावासों के जीर्णोद्धार की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

एमएमएमयूटी में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए टैगौर और विश्वेश्वरैया छात्रावास अलॉट किए गए हैं। कई वर्षों से इन छात्रावासों की मरम्मत नहीं हुई है। इससे पांच-छह दशक पुराने ये छात्रावास जर्जर हालत में पहुंचे चुके हैं। छात्रावासों में कमरों के अंदर खिड़कियों के रास्ते पानी न घुसे, इसके लिए छात्रों ने खुद ही बाजार से प्लास्टिक खरीदकर पैक किया है। कई जगहों पर बारिश के कारण छज्जा भी टूटकर गिर रहा है। इससे छात्रों के अंदर किसी बड़ी दुर्घटना को लेकर डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed