फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Railway crossing: Four section offices of Electricity Corporation will go to rural areas.

Gorakhpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे बिजली निगम के चार खंड कार्यालय

Wed, 18 Sep 2024 07:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Railway crossing: Four section offices of Electricity Corporation will go to rural areas.
गोरखपुर। बिजली निगम के चार खंड कार्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे। यह कार्यालय मोहद्दीपुर में हैं, लेकिन इनके उपभोक्ता ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। उपभोक्ताओं को शहर का चक्कर काटना पड़ता है। इसे देखते हुए पिछले दिनों चेयरमैन डां. आशीष गोयल ने निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

चेयरमैन के निर्देशों का पालन करते हुए बिजली निगम इन चार खंड कार्यालयों को ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाने के लिए योजना बना रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को अपने घर से इतना दूर नहीं आना पड़ेगा। कार्यालय पास होने से उनकी समस्याओं का समाधान जल्दी हो जाएगा। बार-बार कार्यालय जाने पर भी समय की बचत होगी। बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक विद्युत वितरण खंड द्वितीय का क्षेत्र गीडा, सहजनवां आदि है। इसके अधिशासी अभियंता का कार्यालय मोहद्दीपुर में हैं। उस क्षेत्र के उपभोक्ता समस्या को लेकर मोहद्दीपुर आते हैं।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड प्रथम का क्षेत्र भी पादरी बाजार, पिपराइच, खोराबार ग्रामीण आदि है। विद्युत परीक्षण खंड प्रथम व द्वितीय का कार्यालय भी ग्रामीण क्षेत्र में है, जिससे कार्यालय ग्रामीण क्षेत्र में ही आ जाने से राहत होगी। मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि जिस क्षेत्र के लिए अभियंताओं की तैनाती है, वहीं रहकर उन्हें काम करना होगा। अधीक्षण अभियंता को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed