{"_id":"685d9f6041974bd6ed062b06","slug":"gorakhpur-news-quota-elections-concluded-in-rampur-losing-candidates-blocked-the-road-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-984277-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामपुर में कोटे का चुनाव हुआ संपन्न, हारे हुए प्रत्याशियों ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामपुर में कोटे का चुनाव हुआ संपन्न, हारे हुए प्रत्याशियों ने जाम की सड़क
विज्ञापन
छह प्रत्याशियों ने चुनाव प्रक्रिया में लिया था हिस्सा, 511 वोट पाकर प्रदीप कुमार हुए थे विजयी
अधिकारियों के कार का शीशा तोड़ा, झंगहा थाना प्रभारी जयंत सिंह ने समझा-बुझाकर कराया शांत
झंगहा। खोराबार थाना क्षेत्र के रामपुर ग्राम सभा में प्रशासन ने कोटे का चुनाव कराया गया। चयन प्रक्रिया में ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे। प्रतिभाग करने वाले प्रत्याशियों में एक के जीतने के बाद हारे हुए प्रत्याशियों ने सड़क जाम कर दी। इस दौरान अधिकारियों के वाहन के शीशे तोड़कर उत्पात मचाया। झंगहा थाने की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
खोराबार ब्लॉक की रामपुर ग्राम सभा में कोटे की सीट रिक्त होने के बाद उप जिलाधिकारी के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया के तहत आज खुली बैठक में चयन कराया गया। छह प्रत्याशियों ने आवेदन किया। इसमें विजय प्रताप को 244, सुरेंद्र यादव को 324, राजेश कुमार को 208 और प्रदीप कुमार को 511 वोट प्राप्त हुए। सबसे ज्यादा बहुमत पाए प्रदीप कुमार को विजयी घोषित किया गया। चुनाव के दौरान विकासखंड खोराबार से एडीओ पंचायत अरविंद सिंह, एडीओ सांख्यिकी संजय सिंह, सचिव गरिमा सिंह, अभय श्रीवास्तव, गोविंद सहित ग्राम प्रधान लाल बचन निषाद, मोतीराम अड्डा प्रधान राजू एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे। झंगहा चौकी की पुलिस भी मौजूद रही। प्रदीप कुमार को विजई घोषित करने के बाद हारे हुए प्रत्याशियों ने विवाद खड़ा करते हुए मोतीराम झंगहा मार्ग जाम कर दिया गया। मौके से ब्लॉक को जा रहे अधिकारियों के कार का शीशा तोड दिया गया। सड़क जाम होने पर झंगहा थाना प्रभारी जयंत सिंह मौके पर पहुंच आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराया ओर आवागमन बहाल करवाया।