फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Purse stolen from two patients who came for treatment in BRD

Gorakhpur News: बीआरडी में इलाज कराने आए दो मरीजों का पर्स चोरी

Wed, 05 Mar 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Purse stolen from two patients who came for treatment in BRD
गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए दो लोगों का पर्स मंगलवार को चोरी हो गया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज चौकी पर तहरीर दी है। प्राचार्य से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

पिपराइच थाना क्षेत्र के पतरा बाजार निवासी नंदकिशोर अपने ससुर और साले के साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को लाइन में लगकर पर्ची बनवा रहे थे। इस दौरान पाकेटमार ने पैंट के पाकेट में रखा पर्स चुरा लिया। इसमें 2200 रुपया, एटीएम कार्ड, डीएल था।
विज्ञापन

वहीं कुशीनगर जिले के पिपरही निवासी वीरेंद्र पांडेय अपना और अपने बेटे का इलाज कराने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज आए थे। बेटे को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के न्यूरालोजी विभाग में दिखाए और खुद को दिखाने के लिए नेहरू चिकित्सालय के ऑर्थो ओपीडी में पर्ची जमा कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ में पीछे की जेब में रखा एक हजार रुपया किसी ने निकाल लिया। इसके बाद वह मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पर पहुंचे। बताया कि दवा खरीदने और घर जाने के लिए किराया तक नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed