फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur Prostitution case, Used to call girls to hotel, operator arrested

गोरखपुर में देह व्यापार प्रकरण: होटल में बुलाता था लड़कियां..संचालक गिरफ्तार- आखिर कैसे सामने आया आरोपी का नाम

Wed, 12 Mar 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 01:10 AM IST
सार

देह व्यापार प्रकरण में अनिरुद्ध ओझा समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच में चार होटलों के सात संचालक व कर्मचारियों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के बारे में मजबूत साक्ष्य जुटाना शुरू किया। इसमें अजय सिंह के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
In Gorakhpur Prostitution case, Used to call girls to hotel, operator arrested
होटल और गिरफ्तार आरोपी अजय सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर में हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार कराने के मामले की जांच में नाम सामने आने के बाद रामगढ़ताल थाना पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी होटल संचालक को मंगलवार को अपराह्न तीन बजे क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह होटल में ठहरने वालों की डिमांड पर मोटी रकम लेकर गिरोह के सरगना अनिरुद्ध से संपर्क कर लड़कियां बुलाता था।
विज्ञापन


आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भिजवा दिया गया। होटल संचालक की पहचान सहजनवां के वार्ड नंबर 10 शिवपुरी कॉलोनी निवासी अजय सिंह (50) के रूप में हुई है। आरोपी गीडा क्षेत्र में बॉम्बे प्लेस होटल और डोहरिया में बॉम्बे रेस्टोरेंट व बार का संचालन करता है।
विज्ञापन


रामगढ़ताल थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया है कि हुक्का बार संचालक व सरगना अनिरुद्ध ओझा के मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट के माध्यम से आरोपी से बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना में आया होटल संचालक का नाम

देह व्यापार प्रकरण में अनिरुद्ध ओझा समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच में चार होटलों के सात संचालक व कर्मचारियों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के बारे में मजबूत साक्ष्य जुटाना शुरू किया।

इसमें अजय सिंह के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभी इस मामले में छह और आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।

इस तरह हुआ देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश
शाहपुर थाना क्षेत्र में गीता वाटिका के पास फ्लाई इन होटल में संचालित जीनस बॉटल रेस्टोरेंट में हुक्का बार का संचालन हो रहा था। पुलिस ने यहां छापा मारा तो देह व्यापार की बात सामने आई। जांच में पता चला कि फ्लाई इन होटल के संचालक अनुराग सिंह, हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा मिलकर देह व्यापार का एक बड़ा गिरोह चला रहे हैं।

पुलिस सरगना अनिरुद्ध ओझा, फ्लाई इन होटल का मालिक अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया के रोहित छेत्री और विनय साहनी, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह, बस्ती मुंडेरवा के उमरी अहरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बरवा सरसंड का विमल विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा, रेशमा खान, नंदनी शर्मा, मुस्कान और श्रेय शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।


आरोपी के खिलाफ बालिग व नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का धंधा कराए जाने का पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तारी की गई है। इस केस में कई और लोगों की संलिप्तता मिली है, उनकी तलाश चल रही है। अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed