फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Process of digitizing records of Waqf properties begins

Gorakhpur News: वक्फ संपत्तियों का रिकॉर्ड डिजिटल करने की प्रक्रिया शुरू

Tue, 23 Sep 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Process of digitizing records of Waqf properties begins
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने रिकॉर्ड ऑनलाइन कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले की वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड को डिजिटल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वक्फ की संपत्तियों में कोई हेरफेर न हो, इसके लिए शासन की ओर से बनाए गए उम्मीद पोर्टल पर इसका डाटा अपलोड करना है। इस पर मौजूदा औकाफ का विवरण, पंजीकरण, लेखा, लेखा परीक्षा और वक्फ व केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित अन्य विवरण अपलोड किए जाने हैं।
इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने पत्र जारी कर मुतवल्लियाें को विवरण फीड कराने के निर्देश दिए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि सुन्नी बोर्ड की तरफ से जनपद स्तर पर मुतवल्ली/प्रशासक के रूप में मोहम्मद अजीम समानी, इजहारुल हक, अब्दुल मजीद, इम्तियाज अब्बासी, नूरुल हसन, शकील अहमद को इस काम के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के लिए सैयद रफ्त हुसैन, निवासी अस्करगंज, मियां बाजार निकट मदीना मस्जिद, गोरखपुर को कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए कोऑर्डिनेटर नामित किया गया है। साथ ही वक्फ संपत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर फीड कराने के लिए अल्पसंख्यक विभाग के कार्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। इसमें सर्वे वक्फ निरीक्षक रामकरण को डेस्क प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने जल्द से जल्द डाटा अपलोड करने और कोई समस्या होने पर विभाग से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed