फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Power lifting and weight lifting training has been closed in the regional stadium for three months.

Gorakhpur News: रीजनल स्टेडियम में तीन माह से बंद है पॉवर लिफ्टिंग व वेट लिफ्टिंग का प्रशिक्षण

Wed, 18 Sep 2024 07:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Power lifting and weight lifting training has been closed in the regional stadium for three months.
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन माह से वेट लिफ्टिंग और पाॅवर लिफ्टिंग का प्रशिक्षण ठप है। दोनों खेलों के प्रशिक्षक के स्थानांतरण के बाद नए खिलाड़ियों का प्रवेश नहीं हो रहा। पुराने खिलाड़ी भी नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

वेट लिफ्टिंग व पाॅवर लिफ्टिंग खिलाड़ी रीजनल स्टेडियम में बने एक ही हाल में अभ्यास करते थे। 18 जून 2024 को दोनों खेल के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आरएसओ ने दोनों कोचों की मौजूदगी में निर्णय लिया कि सुबह पाॅवर लिफ्टिंग के खिलाड़ी तो शाम को वेट लिफ्टिंग के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। दो दिनों तक तो सब कुछ ठीक चला। 19 जून को दोनों खेल के खिलाड़ी एक साथ शाम को पहुंच गए। इसी दौरान पहले खिलाड़ियों और इसके बाद कोच के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें खिलाड़ी और कोच दोनों शामिल थे।
इसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए वेट लिफ्टिंग कोच दिलीप कुमार का ट्रांसफर भदोही और पॉवर लिफ्टिंग कोच प्रवीण कुमार का देवरिया कर दिया गया। दोनों खेलों के खिलाड़ी भी विवाद में शामिल थे, जिसके बाद उनका प्रवेश स्टेडियम में प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हॉल के बाहर उग गई घास
दोनों खेलों में यदि कोई नया खिलाड़ी प्रवेश लेने आ रहा है, तो उसे प्रवेश नहीं मिल रहा। उसे यह कहकर लौटा दिया जा रहा है कि यहां इन खेलों के लिए कोच नहीं हैं। वहीं, जिस हॉल में इसकी प्रैक्टिस होती थी उसके बाहर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। नए कोच की नियुक्ति कब होगी इसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं।

आरएसओ आले हैदर ने बताया कि दोनों खेलों के कोच का ट्रांसफर होने के बाद नए कोच की नियुक्ति नहीं हुई है। कोच नियुक्त होने के बाद इसमें एडमिशन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed