{"_id":"67f6d0fbe49bfdb8c50f80f8","slug":"gorakhpur-news-police-rushed-to-golghar-on-the-false-news-of-robbery-of-rs-50-lakh-at-a-bullion-shop-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-897262-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोलघर में सराफा की दुकान पर 50 लाख की डकैती की झूठी खबर पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोलघर में सराफा की दुकान पर 50 लाख की डकैती की झूठी खबर पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
महराजगंज के किसी शख्स पोर्टल पर सुबह आठ बजे चलाई गई लूट की फर्जी खबर
गोलघर के स्वर्ण व्यवसासियों से पुलिस ने की पूछताछ, खबर झूठी निकलने पर ली राहत की सांस
कैंट थाने में की पुलिस ने जीडी में तस्करा लिखकर शुरू की जांच पड़ताल
गोरखपुर। गोलघर में स्थित एक दुकान पर 50 लाख रुपये की डकैती की खबर पर बुधवार को कैंट पुलिस को दौड़-भाग करनी पड़ी। एक घंटे तक जांच के बाद पता चला कि महराजगंज के एक पोर्टल पर फर्जी खबर चलाई गई थी। इसको संज्ञान में लेकर पुलिस कैंट थाने की जीडी में तस्करा लिखवाकर झूठी खबर चलाने वाले की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार दिन में करीब 11 बजे कई व्हाट्सएप ग्रुपों में गोलघर में सराफा की दुकान पर 50 लाख रुपये की डकैती शीर्षक से खबर का लिंक वायरल होने लगा। इसके बाद कैंट पुलिस के पास अधिकारियों के फोन भी आने शुरू हो गए। खबर को सही मानकर कैंट पुलिस गोलघर स्थित सभी सराफा कारोबारियों से संपर्क साधकर पूछताछ की। सभी ने ऐसी किसी भी घटना से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस की जांच में पता चला कि महराजगंज से ही इस खबर काे सुबह आठ बजे वायरल किया गया है। तीन घंटे बाद गोरखपुर में भी यह खबर वायरल होते हुए पहुंच गई। खबर में लिखा था कि नकाबपोश बदमाशों ने सराफा की दुकान में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। खबर में एसपी सिटी का वर्जन भी लगाया गया था। वहीं देर शाम पोर्टल से खबर को हटा दिया गया था।
-- -- -- -- --
कोट-
एक डकैती की खबर सुबह वायरल हुई थी। इसकी सच्चाई पता करने के लिए जांच कराई गई तो सारी बातें झूठी निकलीं। झूठी खबर वायरल करने वाले की तलाश की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी