फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Plaque bearing the martyr's name vandalized by miscreants, causing an uproar

Gorakhpur News: शहीद के नाम की पट्टिका को अराजक तत्वों ने तोड़ा, मचा हड़कंप

Thu, 15 Jan 2026 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Plaque bearing the martyr's name vandalized by miscreants, causing an uproar
- सरदारनगर स्थित सरैया हनुमान मंदिर पर बने शहीद बंधू सिंह के नाम के स्मृति द्वार का मामला
विज्ञापन

- टूटी पट्टिका को पुलिस ने कब्जे में लिया, सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है पहचान
सरदारनगर/चाैरीचौरा। सरदारनगर स्थित सरैया हनुमान मंदिर पर बने शहीद बंधू सिंह के नाम के स्मृति द्वार की पट्टिका को बृहस्पतिवार दोपहर अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मंदिर और शहीद बंधू सिंह समिति ने घटना को शहीद का अपमान बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि, सरैया हनुमान मंदिर के प्रवेश द्वार पर शहीद बंधू सिंह के नाम से गेट का निर्माण कराया गया था और उस पर शहीद के नाम की पट्टिका लगी थी। बृहस्पतिवार दोपहर कुछ अराजक तत्वों ने पट्टिका को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस ने टूटी हुई नाम पट्टिका को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सरैया हनुमान मंदिर समिति और शहीद बंधू सिंह समिति ने आक्रोश व्यक्त किया। समिति के सदस्यों का कहना है कि विधिवत प्रस्ताव के बाद ही शहीद स्मृति द्वार का निर्माण कराया गया था। अराजक तत्वों का पट्टिका तोड़ना शहीद का अपमान है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शहीद बंधू सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पू ने कहा कि मंदिर समिति के प्रस्ताव पर गेट का निर्माण किया गया था और मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच नाम पट्टिका तोड़कर साजिश के तहत विवाद खड़ा किया गया है। उन्होंने इसे शहीद का अपमान बताते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

-------------
वर्जन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - मनीष कुमार शर्मा, सीओ, चौरीचौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed