फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Pickup overturns out of control in Maniram, 12 injured

Gorakhpur News: मानीराम में अनियंत्रित होकर पिकअप पलटा, 12 घायल

Sat, 01 Mar 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Pickup overturns out of control in Maniram, 12 injured
बाइक सवार को बचाने में हादसा, चिलुआताल पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

हादसे के बाद गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर करीब आधा घंटा लगा जाम
जंगल कौड़िया। पीपीगंज क्षेत्र के मानीराम में गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार 12 लोग घायल हो गए। इस दौरान कई लोग बचाने के बजाय वीडियो बनाते रहे। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, जंगल कौड़िया चौराहे पर स्थित टेंट हाउस की दुकान से बुकिंग का सामान व 12 मजदूरों को लेकर दोपहर एक बजे पिकअप लेकर चालक गोरखपुर की तरफ निकला। जैसे ही मानीराम के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकराकर पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार अशोक कुमार, मनोज, रवि, पिंटू समेत 12 मजदूर घायल हो गए। इस दौरान गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लग गया। मौके पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने जाम को हटवाया और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन

टेंट हाउस मालिक राहुल ने बताया कि मानीराम में पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार सड़क पार कर रहा था। इसको बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसमें कुछ घायलों का शहर के एक निजी अस्पताल में भी इलाज चल रहा है। चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है, सभी घायल सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed