फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: People are dissatisfied with the resolution of complaints...salary of 10 officers including CMO stopped

Gorakhpur News: शिकायतों के निस्तारण से लोग असंतुष्ट...सीएमओ समेत 10 अफसरों का रुका वेतन

Tue, 29 Apr 2025 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: People are dissatisfied with the resolution of complaints...salary of 10 officers including CMO stopped
शासन स्तर पर एक से 23 अप्रैल के बीच हुए निस्तारण की समीक्षा के आधार पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन


गोरखपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर डीएम कृष्णा करुणेश ने सीएमओ, डीपीओ, डीपीआरओ, तहसीलदार बांसगांव, तहसीलदार गोला, अधिशासी अभियंता जलकल, सचिव जीडीए, आबकारी अधिकारी और नोडल अफसर नगर निगम व विद्युत निगम का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका है। इन अफसरों से संबंधित जो शिकायतें आईजीआरएस पर आई थीं, उसके निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हैं। फीडबैक खराब होने की वजह से यह कार्रवाई हुई है।
डीएम ने बताया कि सीएमओ से संबंधित 44 शिकायतकर्ताओं में से केवल 10 संतुष्ट हैं। केवल 11 में शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया और सात में ही स्थलीय निरीक्षण किया गया। डीपीआरओ कार्यालय में 104 में से 39 शिकायतकर्ता ही कार्रवाई से संतुष्ट हैं। करीब आधे शिकायतकर्ताओं से बात भी नहीं की गई, न ही स्थलीय निरीक्षण किया गया। तहसीलदार बांसगांव से संबंधित 33 में से केवल सात शिकायतकर्ता ही संतुष्ट हैं। केवल 15 मामलों में ही स्थलीय सत्यापन और शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया। आबकारी विभाग में 41 में से केवल 22 शिकायतकर्ता ही संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

--
कोट...
आईजीआरएस पर आई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने का निर्देश है। हर शिकायतकर्ता की पूरी बात सुनने और मौके पर जाकर पक्षकारों को संतुष्ट करना है। शासन स्तर पर से हुई समीक्षा में जिन 10 अफसरों की लापरवाही सामने आई है, उन पर कार्रवाई की गई है। इस लापरवाही की वजह से ही जिले की रैंक खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed