{"_id":"68a4dcbc838541b722079fb9","slug":"gorakhpur-news-patient-mafia-attendant-beaten-up-for-buying-medicine-from-another-shop-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1042948-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के मरीज माफिया: महज दूसरी दुकान से दवा खरीद लिया...तीमारदार को पीटा- जानिए कौन थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के मरीज माफिया: महज दूसरी दुकान से दवा खरीद लिया...तीमारदार को पीटा- जानिए कौन थे
Wed, 20 Aug 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:51 AM IST
सार
मारपीट की इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीज और तीमारदार दहशत में आ गए। इस प्रकरण ने एक बार फिर से जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डॉक्टरों द्वारा बाहर से महंगी दवाएं लिखवाने और उससे जुड़ी कमीशन की हकीकत एक बार फिर सामने आ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में तीमारदार की पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर से तो दवा खरीदनी पड़ रही है, नहीं खरीदने पर दुकानदार परिसर में घुसकर तीमारदार की पिटाई कर दे रहे हैं। मंगलवार दोपहर में एक दवा विक्रेता ने एक तीमारदार को केवल इसलिए पीट दिया कि उसने बगल के बेड पर भर्ती दूसरे मरीज के तीमारदार को अन्य दुकान का पता बता दिया था। इसे लेकर हंगामा हुआ तो पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
हैरत की बात यह है कि अस्पताल प्रबंधन को देर शाम तक इसकी जानकारी नहीं थी। सहजुपार जैतपुर (खजनी) निवासी सुशील कुमार भारती अपनी भांजी अंजली का इलाज जिला अस्पताल के न्यू आईपीडी भवन में करा रहे थे। अंजलि बुखार और प्लेटलेट्स की कमी के कारण भर्ती थी।
विज्ञापन
मंगलवार को डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। साथ में उसे दवाइयों की एक पर्ची भी पकड़ा दी। सुशील ने एक मेडिकल स्टोर से करीब 500 रुपये की दवा खरीदी ही, बगल के बेड पर भर्ती दूसरे मरीज के तीमारदार से संबंधित दुकान के बारे में बताने लगा।
सुशील का आरोप है कि इस बात से नाराज एक अन्य मेडिकल स्टोर संचालक व उसके साथी वहां आ धमके। दूसरे मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए सुशील की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से उनके दाहिने हाथ की एक उंगली टूट गई।
मारपीट की सूचना पर डॉयल 112 की पुलिस टीम पहुंची और तीमारदार व अन्य मरीजों को शांत कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ित सुशील ने कोतवाली थाने में तहरीर दी।

मारपीट से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी
मारपीट की इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीज और तीमारदार दहशत में आ गए। इस प्रकरण ने एक बार फिर से जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डॉक्टरों द्वारा बाहर से महंगी दवाएं लिखवाने और उससे जुड़ी कमीशन की हकीकत एक बार फिर सामने आ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अस्पताल परिसर में विवाद हुआ था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। सीसीटीवी फुटेज और लोगों के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी: ओंकारदत्त तिवारी, सीओ काेतवाली
मैं पूरे दिन अस्पताल में ही था, मुझे इस घटना के बारे में किसी ने जानकारी नहीं दी। बुधवार को इसकी जांच कराई जाएगी। अगर ऐसा हुआ होगा तो जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी: डॉ. संजय कुमार, एसआईसी, जिला अस्पताल