{"_id":"681bba8b3473523f680899d5","slug":"gorakhpur-news-pac-barabanki-team-became-winner-in-badminton-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-927588-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बैडमिंटन में पीएसी बाराबंकी की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बैडमिंटन में पीएसी बाराबंकी की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
पीएसी मध्य जोन की बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का खेला गया फाइनल मैच
टेबल टेनिस के टीम इवेंट में भी गोंडा की टीम विजेता
गोरखपुर। 26वीं अंतरवाहिनी पीएसी मध्य जोन बैटमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी की टीम विजेता बनी और वैजयंती शील्ड हासिल किया। 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की टीम उप विजेता रही। टेबल टेनिस में 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा विजेता और 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ उप विजेता रही।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी अयोध्या अनुभाग, आईपीएस अरुण कुमार श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
व्यक्तिगत प्रदर्शन में बैटमिंटन में मुख्य आरक्षी विनय पांडेय 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ पहले और आरक्षी रोहित गोस्वामी 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ दूसरे स्थान पर रहे। टेबल टेनिस व्यक्तिगत में मुख्य आरक्षी सर्वेश शुक्ला 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा प्रथम और पीसी अरविंद सिंह 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं हार हो या जीत दोनों ही स्थिति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
प्रतियोगिता के निर्णायकों में सूरजनाथ सिंह, चंदन तिवारी, धीरेंद्र पांडेय, संजय सिंह, कुमार दीपक, शोएब रजा, सत्यवान यादव शामिल रहे।
इस अवसर पर सेनानायक आईपीएस आनंद कुमार, उप सेनानायक अशोक कुमार वर्मा, सहायक सेनानायक संजय नाथ तिवारी, शिविरपाल गणेश सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।