{"_id":"67d5d477c5b966298c09cecb","slug":"gorakhpur-news-on-holi-car-riders-beat-up-a-person-after-he-collided-with-a-scooter-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-870232-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होली के दिन स्कूटी से टक्कर होने पर कार सवारों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होली के दिन स्कूटी से टक्कर होने पर कार सवारों ने पीटा
विज्ञापन
रामगढ़ताल थाने में दो नामजद समेत अज्ञात पर केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र में होली के दिन कार और स्कूटी में हल्की टक्कर के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दोबारा धारदार हथियार से दौड़ाकर हमला करने का आरोप लगाया गया है। रामगढ़ताल थाना पुलिस दो नामजद व अज्ञात आरोपियों पर मारपीट, धमकी, हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
इंदिरा नगर रसूलपुर निवासी सेवक शर्मा ने केस दर्ज कराया है। तहरीर देकर बताया है कि 14 मार्च को दोस्त आयुष के साथ स्कूटी से तारामंडल जा रहे थे। इंदिरा नगर कॉर्नर पर स्कूटी के सामने अचानक एक काले रंग की एक्सयूवी कार आ गई। स्कूटी को कंट्रोल किया, लेकिन एक्सयूवी में जाकर सट गई। तभी कार सवार कुछ व्यक्ति उतर कर मारपीट की। आरोपियों के जाने के दौरान उनकी गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। इसके बाद तारामंडल स्थित फ्लैट में स्कूटी रखकर अपनी दुकान के मालिक मंटू यादव तथा उनके मित्र रवि कुमार सैनी निवासी चरगावां थाना गुलरिहा के साथ रवि सैनी की चार पहिया से इंदिरा नगर गए। रास्ते में सर माउंट स्कूल के पास वही काले रंग की कार दिखाई दी। तभी दुकान मालिक मंटू यादव ने कहा कि रुको गाड़ी वाले से पूछते हैं कि क्यों झगड़ा किया। जैसे ही गाड़ी के पास पहुंचे तो वहां पहले से डांस कर रहे लड़के, जिसमें सिद्धांत सिंह व अभिनव सिंह को पहचानता हूं, वे अज्ञात लड़कों के साथ मिलकर मारपीट करने लगे। सिद्धांत व अभिनव ने धारदार हथियार से रवि कुमार सैनी के सिर पर व कान पर प्रहार कर दिया। इसमें उन्होंने काफी चोटें आईं। जान बचाकर भागे तो आरोपी दौड़ाकर मेडिसिटी हॉस्पिटल पीछे आए। लोगों के जुटने पर सभी आरोपी भाग गए। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।