फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Now the encroachments will be removed after Holi.. Compensation will be given for the part to be demolished

Gorakhpur News: अब होली के बाद हटाए जाएंगे कब्जे..तोड़े जाने वाले हिस्से का देंगे मुआवजा

Sun, 09 Mar 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Now the encroachments will be removed after Holi.. Compensation will be given for the part to be demolished
सोनौली फोरलेन और ओवरब्रिज के बाद सर्विसलेन बनाने के लिए तोड़े जा रहे थे जंगल कौड़िया में मकान
विज्ञापन




मकान तोड़ने का शुक्रवार को लोगों ने किया था विरोध



जंगल कौड़िया। गोरखपुर-सोनौली मार्ग स्थित जंगल कौड़िया चौराहे पर शनिवार को कब्जा हटाने का काम रोक दिया गया। अब होली बाद यहां कार्रवाई शुरू होगी। इससे पहले जमीन व मकान मालिकों को अपने मालिकाना हक के दस्तावेज के साथ मुआवजे के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। अगर मकान सरकारी जमीन पर होगी तो केवल तोड़े जाने वाले हिस्से का मुआवजा दिया जाएगा। अगर मकान निजी जमीन पर है तो जमीन और मकान दोनों का मुआवजा मिलेगा।



शुक्रवार को बिना मुआवजा दिए मकान तोड़ने के विरोध में ग्रामीणों ने घंटों हंगामा किया था। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। इसके विरोध में एक युवक छत पर चढ़कर हंगामा करने लगा था। शनिवार को भी लोग कब्जा हटाने की कार्रवाई से सहमे हुए थे। हालांकि, प्रशासन ने विरोध को देखते हुए कब्जा हटाने का कार्य रोक दिया।
विज्ञापन




भूमि अधिग्रहण अधिकारी गोरखपुर शेखर, तहसीलदार सदर ध्रुवेश कुमार सिंह और कार्यदायी संस्था पीएनसी के लाइजनिंग मैनेजर अनूप ओझा ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन से कब्जा हटाने का काम अब होली के बाद ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




भूमि अधिग्रहण अधिकारी शेखर ने बताया कि यहां बने मकान अगर आबादी, बंजर और नवीन परती पर होंगे तो मकान मालिक को आवेदन करने पर प्रभावित हिस्से का मुआवजा दिया जाएगा। यदि किसी की निजी भूमि पर बने मकान को तोड़ा जाएगा तो उसका अलग से मुआवजा दिया जाएगा।




घर टूटता देख नियंत्रण खो बैठा था कृष्णा



शुक्रवार को जिस युवक कृष्णा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था, उसके बड़े भाई और पिता को हिरासत में लिया गया था। कोई उसकी समस्या नहीं सुन रहा था। उसका कहना था कि जब कुछ लोग उसको पकड़ने पहुंचे तो वह इस डर से खुद को कमरे में बंद कर लिया कि कहीं उसके साथ मारपीट न हो जाए। कृष्णा का कहना है कि घर का कुछ हिस्सा तोड़ा गया, जिससे बाकी हिस्से भी दरकने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed