फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Notice issued to three XENs, salary of one also stopped

Gorakhpur News: तीन एक्सईन पर को नोटिस, एक का वेतन भी रोका

Sat, 31 May 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Notice issued to three XENs, salary of one also stopped
चेयरमैन और एमडी की वीसी बीच में छोड़ने का आरोप
विज्ञापन

गोरखपुर। चेयरमैन और एमडी की वीसी बीच में छाेड़ने के आरोप में चौरीचौरा के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही उन्हें नोटिस दिया गया है। शहर के टाउनहाल और कैंपियरगंज के अधिशासी अभियंताओं को भी नोटिस दिया गया है। आरोप है कि निजीकरण के विरोध में अधिशासी अभियंता चेयरमैन और एमडी की वीसी को बीच में छोड़कर चले गए थे।


बताया जा रहा है कि 27 मई को पावर काॅरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे थे। इसमें अधीक्षण अभियंता और अधिशासी को जुड़ने के निर्देश जारी किए गए थे। इसमें सभी अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता जुड़े। आरोप है कि टाॅउनहाल के अधिशासी अभियंता आशीष चौहान और कैंपियरगंज के अधिशासी अभियंता कांफ्रेंस को छोड़कर निकल गए। इसकी जानकारी होते ही चेयरमैन ने दोनों अधिशासी अभियंताओं को कार्रवाई के लिए अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए। साथ ही तीन दिन के अंदर कार्रवाई कर पूरी रिपोर्ट मांगी है। वहीं, दूसरी तरफ 29 मई को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी की वीडियो कांफ्रेंसिंग को चौरीचौरा के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भी बीच में छोड़ दिए। इस पर एमडी ने वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed