{"_id":"67f183a65ab67ca08b091fd3","slug":"gorakhpur-news-no-mosquito-mafia-now-wide-roads-university-is-increasing-the-identity-of-the-city-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-893118-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मच्छर-माफिया नहीं...अब चौड़ी सड़कें, विश्वविद्यालय से बढ़ रही शहर की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मच्छर-माफिया नहीं...अब चौड़ी सड़कें, विश्वविद्यालय से बढ़ रही शहर की पहचान
विज्ञापन
सीएम योगी ने 1,640 करोड़ रुपये से अधिक की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
बोले- पिछली सरकारें केवल परिवार के लिए सोचती थीं, हम जनता की भलाई के लिए कर रहे काम
गोरखपुर। चंपा देवी पार्क के पास आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर की पहचान अब मच्छर-माफिया से नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन की अच्छी सुविधा से हो रही है। ये काम पिछली सरकारें भी कर सकती थीं, लेकिन वे केवल परिवार के बारे में सोचती थीं। हम जनता की भलाई के लिए काम रहे हैं। जनसभा से पहले सीएम ने 1,640 करोड़ रुपये से अधिक की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा पिछली सरकारों के कार्यकाल में बिजली नहीं मिलती थी। सड़कें गड्ढों में तब्दील थीं। पर्व और त्योहार आने के पहले सन्नाटा छा जाता था। लोगों के घर में आशंका होती थी कि पता नहीं कब क्या हो जाए। अब तो पर्व और त्योहार किसी के भी आएं, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहे हैं। सीएम ने कहा कि सड़क, रेल और एयर कनेक्टिविटी के लिहाज से मजबूत हुआ गोरखपुर अब शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग का हब बनने की दिशा में अग्रसर है। यहां जीडीए की तरफ से पांच लाख लोगों की आवासीय आवश्यकता के दृष्टिगत न्यू गोरखपुर सिटी भी बस रहा है। आज का गोरखपुर वह शहर नहीं है जिसकी पहचान माफियागिरी के चलते थी। आज का गोरखपुर विरासत और विकास के अद्भुत सामंजस्य के साथ आगे बढ़ रहा है। यहां चार विश्वविद्यालय, एम्स, सुपर स्पेशियलिटी वाला बीआरडी मेडिकल कॉलेज और निजी क्षेत्र के अनेक अच्छे अस्पताल आ रहे हैं। अब बच्चे इंसेफेलाइटिस की चपेट में आकर बेमौत नहीं मरते। यहां 15,000 करोड़ रुपये के निवेश से 60,000 नौजवानों को रोजगार मिला है।
-- -
अब जिलों में हो रही विकास की प्रतिस्पर्धा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित माहौल मिलने से यूपी निवेश के लिए बेहतरीन जगह बन गई है। गोरखपुर हो या वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, गाजियाबाद, इन सभी जिलों में एक नई प्रतिस्पर्धा खड़ी हुई है कि कौन अच्छा कार्य कर सकता है। वर्ष 1947 से 2017 तक जिन लोगों ने परिवारवादी, जातिवादी और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया था उनके समय में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार गिरावट की ओर थी। उत्तर प्रदेश 2017 में देश की सातवीं अर्थव्यवस्था था, आज देश की नंबर दो की अर्थव्यवस्था बन चुका है।
विज्ञापन
--
अब तक 12 हजार बेटियों को दी नौकरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 से लेकर 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस बल में केवल 10,000 महिला पुलिसकर्मी थीं। जबकि पिछले दिनों हुई 60,000 से अधिक की पुलिस भर्ती में ही अकेले 12,000 बेटियों को भर्ती किया गया। गन्ना किसानों को पहले की अपेक्षा दो गुना अधिक लाभ मिला।
-- -- -- --
यूपी की चर्चा अब विदेश में भी
सांसद रविकिशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को विकास के पैमाने पर शून्य से शिखर तक पहुंचाया है। काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन के कायाकल्प और प्रयागराज महाकुंभ में सीएम योगी के प्रबंधन से आस्था से अर्थव्यवस्था का मंत्र विश्व को पहली बार पता चला। यूपी की चर्चा अब विदेश में भी हो रही है। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और विधायक विपिन सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, जीडीए बोर्ड के सदस्य दुर्गेश बजाज, पवन त्रिपाठी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जीडीए के अध्यक्ष, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा व जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके प्रति आभार जताया।