फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Nawab Arzoo, who came on remand, revealed the secrets, the gang also prints fake notes in Bihar.

Gorakhpur News: रिमांड पर आए नवाब आरजू ने खोले राज, बिहार में जाली नोट भी छापता है गिरोह

Fri, 13 Sep 2024 03:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Nawab Arzoo, who came on remand, revealed the secrets, the gang also prints fake notes in Bihar.
गोरखपुर। बिहार के सिवान जिले का गिरोह स्टांप के साथ ही जाली नोट भी छापता था। बुधवार को रिमांड पर लिए गए गिरोह के मास्टरमाइंड नवाब आरजू की निशानदेही पर पुलिस ने 200 के चार जाली नोट, प्रिंटर व लैपटाप बरामद किए। पूछताछ व जांच में पता चला कि फिरोजाबाद के रहने वाले अर्पित जैन के जरिए नवाब आरजू, उसके पिता व भांजे ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गिरोह का विस्तार किया था। अर्पित को गिरफ्तार करने का प्रयास कैंट थाना पुलिस व एटीएस ने तेज कर दिया है।
विज्ञापन


यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने फर्जी स्टांप छापकर बेचने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड नवाब आरजू व उसके साथी राजू यादव को एक सितंबर की सुबह रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया था। बिहार के सिवान जिले के रहने वाले आरोपियों के विरुद्ध गोरखपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनके कब्जे से 6.72 लाख रुपये के फर्जी स्टांप व 72 हजार रुपये के डाक टिकट, तीन मोबाइल फोन व एक क्रेटा गाड़ी मिली थी। पूछताछ में पता चला था कि नवाब आरजू जाली नोट भी छापता है, लेकिन उसके कब्जे से कुछ नहीं मिला। एटीएस के निरीक्षक विजय प्रताप सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजवा दिया गया।
विज्ञापन


केस की विवेचना कर रहे कैंट थाने के एसएसआई ने आरोपी की कस्टडी रिमांड के लिए न्यायालय में अर्जी दी थी। जिस पर विचार करते हुए मजिस्ट्रेट ने बुधवार को सुबह सात से रात 10 बजे तक के लिए नवाब आरजू की कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। कैंट पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि सिवान के मैरवा में रहने वाली बहन के घर पर जाली नोट, प्रिंटर व लैपटाप रखा है। जिसे पत्नी के जरिए उसने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर सात के पास फेंकवा दिया। नवाब आरजू को लेकर पुलिस गेट नंबर सात के पास पहुंची तो झाड़ी में पड़े बैग से लैपटाप, प्रिंटर के साथ ही 200 रुपये के चार जाली नोट मिले। पूछताछ के बाद रात आठ बजे कैंट थाना पुलिस ने नवाब आरजू को जिला कारागार में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed