{"_id":"6719729eb745d8ec84082d24","slug":"gorakhpur-news-names-of-allottees-of-vending-zone-canceled-now-allotment-will-be-done-afresh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-725997-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वेंडिंग जोन के आवंटियों का नाम निरस्त, अब नए सिरे से होगा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वेंडिंग जोन के आवंटियों का नाम निरस्त, अब नए सिरे से होगा आवंटन
विज्ञापन
गोरखपुर। पटरी व्यापारियों की सुविधा के लिए टीपी नगर, रुस्तमपुर और हरिओम नगर में चार करोड़ से वेडिंग जोन बनाया गया था। कई बार चेतावनी के बाद भी व्यापारियों ने दुकानें नहीं लगाईं। इसे देखते हुए नगर निगम अंतर्गत जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने सभी आवंटन निरस्त कर दिए हैं। अब नए सिरे से इनका आवंटन होगा।
कमिश्नर कार्यालय के सामने स्थित कचहरी बस स्टेशन के बाईं ओर खानपान की अस्थायी दुकानें हैं। इनकी वजह से हरिओम नगर का वेंडिंग जोन सामने नहीं दिखता है। इसकी वजह से भी दुकानदार वहां अपनी दुकान नहीं लगाते हैं। इस वेंडिंग जोन के सामने का अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसे लेकर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है।
नगर निगम प्रशासन ने 2019-20 में जाम की समस्या कम करने के साथ ही पटरी व्यवसायियों की सुविधा के लिए ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के पीछे 2.39 करोड़ से 280 पटरी व्यवसायियों की क्षमता, 1.43 करोड़ की लागत से हरि ओमनगर में 135 और रुस्तमपुर में 20 पटरी व्यवसायियों की क्षमता का शेड युक्त वेंडिंग जोन बनाया था। इसके अलावा नौकायन के पास नुमाइश ग्राउंड में भी 38.44 लाख की लागत से 35 पटरी व्यवसायियों की क्षमता वाला वेंडिंग जोन बनाया गया था, जो संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
डूडा के परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि कई बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी आवंटी दुकानें नहीं लगा रहे थे। इसे देखते हुए टीपीनगर, रुस्तमपुर और हरिओम नगर के वेंडिंग जोन में सभी का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। वहीं, हरिओम नगर में अतिक्रमण हटाया जाएगा।