{"_id":"68ab712ff6e6b4d93102c3ab","slug":"gorakhpur-news-monsoon-weakened-clouds-are-covering-the-sky-it-is-not-raining-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1048711-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कमजोर पड़ा मानसून, बादल छा रहे, बरस नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कमजोर पड़ा मानसून, बादल छा रहे, बरस नहीं रहे
विज्ञापन
पहले चार दिन था भारी बारिश का पूर्वानुमान, अब केवल हल्की बारिश की उम्मीद
गोरखपुर। पश्चिमी झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे हिस्सों में सक्रिय है। इसके साथ जुड़ा ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है और दक्षिण की ओर झुक रहा है।
अगले 24 घंटे में यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगी और उसके बाद धीरे-धीरे कमजोर होने की आशंका है। इससे पूर्वी यूपी में तेज बारिश की उम्मीद भी कम होती जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग 30 अगस्त तक हल्की बारिश की उम्मीद जता रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे 25 अगस्त को लगभग सभी जगह बारिश का अनुमान है। इसके बाद 26 से 30 अगस्त तक छिटपुट बारिश के आसार हैं। अगले पांच दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।